फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हाईकोर्ट के आदेश के बाद निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज

हाईकोर्ट के आदेश के बाद निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज

Fri, 12 Oct 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश के बाद निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के बाबत हाईकोर्ट की ओर से एक हफ्ते के भीतर प्रक्रिया पूरी करने संबंधी फैसले के बाद नगर निगम में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी चुनाव संबंधी फाइलें ख्ंागालने में जुट गए हैं। वहीं मतदाता सूची के लिए संभावित प्रत्याशी और समर्थक नगर निगम पहुंचने लगे हैं। हालांकि नगर आयुक्त डॉ. वीके जोगदंडे का कहना है कि फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश की प्रति अभी नहीं मिली है। इसके बावजूद चुनाव के लिए तैयार कर ली गई है।
नगर निगम के तहसीलदार नरेशचंद्र नौडियाल ने बताया कि वार्डों के परिसीमन का काम पूरा कर लिया गया है। 25 अक्तूबर को पहले सात गांवों को नगर निगम में शामिल करने की अधिसूचना जारी की गई थी। इसके बाद पांच अप्रैल को शासनादेश जारी कर 72 गांवों को नगर निगम सीमा में शामिल किया गया। इन गांवों को शामिल कराए जाने के बाद अब नगर निगम में वार्डों की संख्या 60 से बढ़कर 100 हो गई है। परिसीमन के साथ ही वार्डों का गठन कर लिया गया है। आरक्षण संबंधी स्थिति पहले ही स्पष्ट हो चुकी है। ऐसे में चुनाव संबंधी सभी तैयारियां लगभग पूरी हैं। इसके अलावा पंच स्थानिक चुनाव आयुक्त की ओर से मतदाता सूची प्रकाशित करने के बाद नगर निगम प्रशासन को मुहैया करा दी गई है। मतदाता सूची दावेदार प्रत्याशियों को चार रुपये प्रति पेज की दर से मुहैया करायी जाएगी।
विज्ञापन

---
नगर निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के आदेश की जानकारी मिली है, लेकिन अभी लिखित आदेश नहीं मिला है। ऐसे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। निगम प्रशासन चुनाव करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मतदाता सूची तैयार करने के साथ ही वार्डों का परिसीमन व आरक्षण पहले ही किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. वीके जोगदंडे, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed