फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मां पार्वती और महादेव के मिलन का दिन है हरतालिका तीज

मां पार्वती और महादेव के मिलन का दिन है हरतालिका तीज

Wed, 12 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मां पार्वती और महादेव के मिलन का दिन है हरतालिका तीज
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सनातन परंपरा में पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए कई व्रतों का जिक्र आता है। इन्हीं में से एक है हरतालिका तीज का व्रत। इस व्रत को मुख्य रूप से गोरखाली समाज की महिलाएं रखती हैं। मान्यता है माता पार्वती को वर्षों की घोर तपस्या के बाद इसी दिन भगवान शिव की प्राप्ति हुई थी। इसीलिए कहा जाता है कि इस व्रत को रखने वाली स्त्री को मां पार्वती अखंड सौभाग्यवती रहने का वरदान देतीं हैं।
गोरखाली समाज में मान्यता है कि व्रत के दौरान कन्याएं और महिलाएं पूरी रात जागकर पूजा करतीं हैं। भगवान शिव की पहली अर्धांगिनी सती के देहांत के बाद हिमालय की पुत्री पार्वती ने उन्हें पाने के लिए वर्षों तक घोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर महादेव ने उन्हें वरदान मांगने को कहा तो उन्होेंने वर के रूप में स्वयं भगवान शिव को मांगा था। गोरखाली समाज में मान्यता है कि भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन इसी दिन हुआ था। इस दिन कथा सुनने का भी काफी महत्व है।
विज्ञापन

हरितालिका तीज की यह पूजा रातभर चलती है। इस दौरान महिलाएं पूरी रात कथा कीर्तन करतीं हैं। इस समय भगवान शिव और पार्वती का बेल पत्र, आम के पत्तों से अभिषेक किया जाता है। शिव स्त्रोत और आरती का पाठ करने के बाद पूजा की जाती है। सुबह अंतिम पूजा के बाद माता गुजरी पर सिंदूर चढ़ाकर सुहागिन महिलाएं मांग में लगातीं हैं। फिर हलवे का भोग लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
तीन दिन तक मनाया जाता है पर्व
पहले दिन व्रत रखने से पहले महिलाएं दर खाने जाती हैं। जहां उन्हें गोरखाली पकवान बनाकर खिलाए जाते हैं। 12 बजे से महिलाओं का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। जो 36 घंटे चलता है। वहीं दूसरे दिन सुहागिने सुबह उठ कर स्नान आदि के बाद एक चौकी पर साफ वस्त्र बिछा कर उस पर शिव, पार्वती और गणेश की मूर्तियों को स्थापित करतीं हैं। इसके बाद व्रत करने का मन में संकल्प लेती हैं। रात में अखंड दिया जलाकर शिवजी को जल चढ़ाया जाता है। तीनों पहर पार्थिव शिवलिंग की परंपरागत पूजा की जाती है। तीसरे दिन को ऋषि पंचमी कहते हैं। इस दिन पर सप्त ऋषियों की पूजा के बाद पंडित को दान आदि के बाद पति के चरणामृत से व्रत को खोला जाता है और शिव पार्वती से पति की दीर्घायु की कामना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed