फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नंद घर आनंद भयो, जय कंहैया लाल की...

नंद घर आनंद भयो, जय कंहैया लाल की...

Mon, 03 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
नंद घर आनंद भयो, जय कंहैया लाल की...
रुड़की। रात के 12 बजते ही शहर से लेकर देहात तक मंदिर और घर घंटियों की आवाज के साथ ही नंद घर आनंद भयौ जय कन्हैया लाल की... जैसे मंगल गीतों गूंज उठे। सभी ने एक दूसरे को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की बधाई दी। लोगों ने लड्डू गोपाल को झूला झुलाकर पूजा अर्चना की और व्रत का पारण किया। हर तरफ उल्लास और उत्सव का माहौल था। वहीं, शहर और देहात क्षेत्र में आज भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रहेगी। अधिकांश जगहों पर रविवार को जन्माष्टमी मनाई गई, लेकिन सोमवार को भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को शहर और आसपास के इलाकों में जन्माष्टमी का त्योहार उत्सवपूर्वक मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के स्वागत में मंदिरों को फूलों से सजाया गया था। रात 12 बजने का इंतजार करते लोगों की लंबी कतारें, फूलों से सजे मंदिर और कान्हा की मूर्तियां बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। इस दौरान शहर और देहात के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई इलाकों में भीड़ को देखते हुए पुलिस बल के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। सिविल लाइंस स्थित शिव मंदिर को फूलों की लड़ियों से सजाया गया था। यहां दिनभर श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए कतारों में लगे रहे। इसके अलावा प्रेम मंदिर, रामनगर स्थित राम मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, पुरानी तहसील स्थित सोना देवी मंदिर, आईआईटी स्थित सरस्वती मंदिर, आवास विकास, गणेशपुर, आदर्श नगर, प्रेम विहार, शेखपुरी, बीटी गंज, चाव मंडी, चंद्रपुरी स्थित मंदिरों में भी जन्माष्टमी पर्व पर ढेरों तैयारियां की गई थीं।
विज्ञापन

मालवीय चौक स्थित श्री गुरु गोरखनाथ आश्रम में भी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह हवन का आयोजन किया गया और रात को उत्सव मनाया गया। इस दौरान योगी मंगलनाथ, योगी सागरनाथ, योगी रविनाथ ने पूजा अर्चना कराने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। वहीं झबरेड़ा स्थित इकबालपुर मंदिर, झबरेड़ा के पुराना बाजार में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। मंदिरों में दिनभर भगवान के आगमन पर भक्ति संगीतों की गूंज होती रही। रात 12 बजते ही सभी मंदिरों में उत्सव छा गया। श्रद्धालुओं ने कई प्रकार के भोग लगाकर लड्डू गोपाल को झूला झुलाया और प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed