फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बांदल स्त्रोत की लाइन फटने से गहराया पानी का संकट

बांदल स्त्रोत की लाइन फटने से गहराया पानी का संकट

Sat, 04 Aug 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
बांदल स्त्रोत की लाइन फटने से गहराया पानी का संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण बांदल जलस्त्रोत की पाइप लाइन फटने से राजधानी में करीब एक लाख लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। बृहस्पतिवार देर रात लाडपुर के पास 18 इंच की पाइप लाइन फटने के बाद शहर के बीचोंबीच कई इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोगों की समस्या को देखते हुए जल संस्थान ने टैंकर से पानी पहुंचाने की व्यवस्था तो की, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रही है। ये टैंकर आधे क्षेत्र के लोगों की प्यास बुझाने में भी नाकाम साबित हो रहे हैं। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण रविवार शाम तक ही आपूर्ति सुचारु हो पाएगी। ऐसे में आज भी लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ेगा।
बांदल जलस्त्रोत से जल संस्थान को दस एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) यानी एक करोड़ लीटर पानी मिलता है। जल संस्थान 18 इंच की पाइप लाइन के जरिये इस पानी को दिलाराम चौक स्थित वाटर वर्क्स लाता है। यहां से दिलाराम बाजार, राजपुर रोड, करनपुर, हाथीबड़कला, विजय कॉलोनी, धामावाला बाजार, पलटन बाजार, चकराता रोड, इंदिरा कॉलोनी और चुक्खूवाला समेत अन्य इलाकों की करीब एक लाख की आबादी को पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन, भारी बारिश के कारण बृहस्पतिवार देर रात लाडपुर डील स्थित नाले के पास निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त होने से स्त्रोत की पाइप लाइन फट गई और सारा पानी बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने पाइप लाइन फटने के कारण पानी बर्बाद होते देखा तो जल संस्थान के अधिकारियों से इसकी शिकायत की। इसके बाद जल संस्थान ने पानी की आपूर्ति को बंद कराया। अब स्थिति ये है कि एक करोड़ लीटर पानी वाटर वर्क्स नहीं आने के कारण बीच शहर की एक लाख की आबादी के सामने पानी का संकट पैदा हो गया है। शहरवासी जल संस्थान के शिकायत केंद्र पर लगातार फोन घनघना रहे हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए जल संस्थान प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पानी आपूर्ति के दावे कर रहा है, लेकिन इससे लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिल पा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टैंकर का पानी नाकाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
‘सड़क पर जलभराव, घरों में पानी की बूंद नहीं’
एक ओर लगातार बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो रहा है तो वहीं पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से लोगों के हलक सूख रहे हैं। बकराल वाला निवासी शांति देवी और सीमा देवी बताती हैं कि घर में एक बूंद पानी नहीं है। शुक्रवार को घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। पूरे क्षेत्र में पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं। राजपुर रोड निवासी विमला शर्मा और कविता सिंह का कहना है कि पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सुबह छह बजे से पानी का इंतजार किया, लेकिन पानी नहीं आया। शाम को भी आपूर्ति ठप रही।

--
कर्मचारियों को पाइप लाइन ठीक करने के लिए लगा दिया गया है। मौसम साफ रहता है तो दो दिनों में लाइन की मरम्मत पूरी होने की उम्मीद है। लाइन सही होने तक एक ही समय पानी की आपूर्ति हो पाएगी। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए टैंकरों का उपयोग किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी, वहां टैंकरों के माध्यम से पानी भेजा जाएगा।
-सुधीर कुमार शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed