फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब रोपवे से ले जा सकेंगे कृषि उत्पाद

अब रोपवे से ले जा सकेंगे कृषि उत्पाद

Thu, 02 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
अब रोपवे से ले जा सकेंगे कृषि उत्पाद
अब रोपवे से ले जा सकेंगे कृषि उत्पाद
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। जौनपुर विकास खंड के नैनबाग क्षेत्र में किसानों के लिए जलागम की ओर से रोपवे का निर्माण किया गया। इस पर लगाई गई ट्राली से किसानों को कृषि उत्पाद मुख्य मार्ग तक पहुंचाने में आसानी हो रही है।
गौरतलब है कि नैनबाग क्षेत्र के किसानों को राहत पहुंचाने के लिए जलागम की ओर लगभग 8 लाख रुपये की लागत से भद्रीगाड़ नदी पर काम्लानामे तोक घन्सी तोक से नैनबाग घोड़ाखुरी ऐन्दी मोटर मार्ग पर स्थित तावसी तक करीब 300 मीटर की लंबी रोपवे लाइन का निर्माण किया गया। जिस पर ट्राली का ट्रायल बुधवार को किया गया। इससे करीब एक किमी की दूरी कम हो गई है। यह सुविधा मिलने से क्षेत्र के खैराड, चिलामू, मसोन, मातली, देवन, घन्सी, सल्टवाड़ समेत एक दर्जन से अधिक गांवों के करीब 250 किसान लाभान्वित होंगे। रोपवे और ट्राली के रखरखाव के लिए किसानों की समिति भी बनाई गई है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष जगमोहन सिंह कंडारी ने कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष नैनबाग प्रदीप कवि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयास से जलागम ने यह निर्माण कराया है। इस मौके पर गंभीर रावत, लोकेंद्र उनियाल, किशन नौटियाल, सरोज देवी प्रधान घन्सी, मिजान सिंह, बचन सिंह, चैन सिंह कंडारी सहित नैनबाग जलागम यूनिट प्रभारी हरीश रतूड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कम खर्च में पहुंचेंगे कृषि उत्पाद
मसूरी। पहले किसानों को अपने कृषि उत्पाद मुख्य मार्ग तक पहुंचाने के लिए घोड़ों और खच्चरों का सहारा लेना पड़ रहा था, जिसके लिए किसानों का अधिक खर्च हो रहा था। अब ट्राली लगने से मात्र एक मिनट 20 सेकेंड में छह क्रेट या कट्टे भद्री नदी से मुख्य मार्ग पर पहुंच रहे हैं। इस पर किराया दस रुपये प्रति नग तय किया गया है। इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रदीप कवि ने कहा कि यदि सरकार हर क्षेत्र में इस तरह के संसाधन मुहैया कराए तो किसानों की आय दोगुनी करने वाला सपना साकार हो सकता है। ट्राली लगने से किसानों का समय और धन की बचत हो रही है। साथ ही कृषि उत्पाद समय से मंडियों में पहुंच रहे हैं। किसानों को इसका लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed