{"_id":"5b4108ab4f1c1bfb7e8b4d28","slug":"31530988715-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, पांच ट्रेनों को हरिद्वार से चलाने की तैयारी-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, पांच ट्रेनों को हरिद्वार से चलाने की तैयारी-compat
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। दून रेलवे स्टेशन में 100 करोड़ की लागत से हो रहे यार्ड विस्तारीकरण के कार्य में तेजी लाने के लिए रेलवे ने पांच ट्रेनों को कुछ समय के लिए दून के स्थान पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन से चलाने की तैयारी की है। इसके लिए प्रस्ताव मंडल मुख्यालय को भेज दिया गया है। रेलवे बोर्ड से अनमुति मिलने के बाद ही तय होगा कि ट्रेनों का संचालन कितने दिनों के लिए बंद किया जाए। ऐसा होने पर दून स्टेशन से जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
दून रेलवे स्टेशन को और सुविधाजनक बनाने व भविष्य में ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के लिए पूरे यार्ड के विस्तारीकरण का कार्य शुरू किया गया है। लेकिन ट्रेनों के संचालन के साथ यार्ड निर्माण कार्य तेजी से आगे नहीं बढ़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए रेलवे ने दून से चलने वाली पांच ट्रेनों को एक सप्ताह के लिए हरिद्वार से चलाने का प्रस्ताव मुरादाबाद डिवीजन को भेजा है। इसमें इलाहाबाद से चलने वाली लिंक एक्सप्रेस, हावड़ा-उपासना, गोरखपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस, मदुरई एक्सप्रेस व कोचिविली एक्सप्रेस शामिल हैं। ये ट्रेन हरिद्वार तक ही आएंगी और वहीं से वापसी करेंगी। इस प्रस्ताव को यदि मंजूरी मिलती है, तो दून से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। स्टेशन अधीक्षक सीता राम सोनकर का कहना है कि यार्ड विस्तारीकरण कार्य के लिए कुछ ट्रेनों को हरिद्वार से चलाने का प्रस्ताव डिवीजन को भेजा गया। इस पर रेलवे बोर्ड ही फैसला लेगा।