{"_id":"5b05cd6f4f1c1b894c8b6b18","slug":"31527106927-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज फिर भिड़ेंगे अफगानिस्तान व उतराखंड के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज फिर भिड़ेंगे अफगानिस्तान व उतराखंड के खिलाड़ी
Updated Thu, 24 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
रायपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान और उत्तराखंड के बीच दूसरा अभ्यास मैच बृहस्पतिवार को रात आठ बजे से होगा। इसके अलावा अभ्यास मैच शुरू होने से पहले तीन जून से होने वाली अफगानिस्तान-बांग्लादेश टी-20 क्रिकेट सीरीज के लिए दर्शक टिकट की कीमत भी घोषित कर दी जाएगी।
इसके पहले बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अफगान टीम अभ्यास मैच के लिए रायपुर स्टेडियम पहुंची। इस दौरान खिलाड़ियों ने रनिंग और स्ट्रेचिंग कर ली, लेकिन इसके बाद बारिश शुरू होने से मैदान छोड़ना पड़ा। इसके बाद जिम में पसीना बहाने के बाद शाम करीब पांच बजे खिलाड़ी सीधे होटल चले गए। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड की टीम ने बुधवार को पूरे दिन आराम किया।
एक बदलाव संभव
उत्तराखंड की टीम में आज एक बदलाव हो सकता है। सूत्रों के अनुसार मध्यक्रम के एक खिलाड़ी को बदलकर दूसरे को मौका दिया जा सकता है। पहले अभ्यास मैच के बाद टीम संयोजन को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन
दर्शकों पर रहेगा प्रतिबंध
बृहस्पतिवार रात आठ बजे होने वाले अभ्यास मैच के दौरान दर्शकों के स्टेडियम में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। पहले अभ्यास मुकाबले के दौरान भी दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया गया था। हालांकि आधे मैच के बाद महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र दर्शक के रूप में पहुंचे थे, जिन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया था।
आज तय होगी टिकट की कीमत
स्टेडियम का संचालन कर रही आईएल एंड एफएस कंपनी के उपाध्यक्ष शशिधर ने बताया कि तीन जून से शुरू होने वाली अंतरराष्ट्रीय टी-20 सीरीज के टिकट की कीमत बृहस्पतिवार को तय कर दी जाएगी। पूर्व में हुई बैठक में न्यूनतम टिकट 400 से 500 रुपये रखने की बात हुई थी। बहरहाल बृहस्पतिवार को अभ्यास मैच शुरू होने से पहले टिकट की कीमत घोषित करने की बात कही जा रही है।