{"_id":"5af8a6e84f1c1bda408b51f7","slug":"31526245096-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति पर लगी रोक हटाई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति पर लगी रोक हटाई जाए
Updated Mon, 14 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय पदाधिकारियों एवं प्रधानाचार्यों की रविवार को गांधी इंटर कॉलेज में एक बैठक हुई। जिसमें प्रधानाचार्याें ने सरकार से अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्तियों पर लगी रोक हटाने की मांग की। प्रधानाचार्यों ने पदोन्नति में संशोधन का भी मुद्दा उठाया।
बैठक में सेवानिवृत्ति की आयु में विस्तार कर 65 वर्ष किए जाने, राष्ट्रपति पुरस्कार व शैलेश मटियानी राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों को एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि देने, परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने, प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति के बाद भी पांच वर्ष की डाउनग्रेड समयावधि में संशोधन और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर स्वीकृत पदों के सापेक्ष नियमित नियुक्ति की मांग भी उठाई गई। बैठक में परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव जून माह के अंतिम सप्ताह में प्रांतीय कार्यालय गांधी इंटर कॉलेज में कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष प्रकाश चंद सुयाल, महामंत्री एके कौशिक, कोषाध्यक्ष अवतार सिंह चावला, जिला मंत्री विनीता मार्टिन, अर्चना गोय मीतबाला, संजय गर्ग,एके श्रीवास्तव, रामलखन गैरोला, उर्वशी, पुष्पा बड़थ्वाल, सुनीता भारद्वाज, ललित मोहन जोशी, जेपी पैन्यूली, रविंद्र सैनी, प्रदीप डबराल समेत कई प्रधानाचार्य उपस्थित थे।