फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लोगों की सेहत पर नजर रखेगा स्वास्थ्य विभाग

लोगों की सेहत पर नजर रखेगा स्वास्थ्य विभाग

Sun, 13 May 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
लोगों की सेहत पर नजर रखेगा स्वास्थ्य विभाग
लोगों की सेहत पर नजर रखेगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
स्वास्थ्य विभाग अब गंभीर बीमारी होने से पहले ही लोगों की सेहत पर नजर रखेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य में लोगों की सेहत पर नजर रखी जाएगी। योजना को धरातल पर उतारने के वेलनेस हेल्थ सेंटर्स पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की तैनाती के साथ ही अन्य चिकित्सकीय संसाधन मुहैया कराए जाएंगी। योजना की पहले चरण में 30 साल से ऊपर उम्र वाले सभी लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य परियोजना निदेशक युुगल किशोर पंत में बताया कि एनुअल हेल्थ सर्वे ने यह बात सामने आई है कि देश में 60 फीसदी मौत की वजह गैर संक्रामक बीमारियां हैं। ऐसे में यदि समय रहते लोगों की स्वास्थ्य की जांच कर ली जाए तो न केवल लोगों को बीमारी से बचाया जा सकता है, वरन बीमारियों से होने वाली मौतों के आंकड़ाें को भी कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक पंत ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राज्य में 330 हेल्थ वेेलनेस सेंटर्स की माध्यम से 30 साल से अधिक उम्र के लोगों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की जाएगी। हेल्थ वेलनेस सेंटर्स में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर की अगुवाई में तैनात विशेषज्ञों की टीम लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण करने के साथ ही उन्हें बीमारियों से बचने की जानकारी देगी। यदि जांच के दौरान कोई भी व्यक्ति डायबिटीज, हार्टअटैक, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित पाया गया तो तत्काल उसके इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक ने बताया कि देश में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के कमी के चलते ज्यादातर लोगों को अपनी बीमारियों के बारे में पता ही नहीं चल पाता है। समय पर बीमारियों की जानकारी न होने से गंभीर बीमारियां उन्हें घेर लेती हैं जो जानलेवा बन जाती हैं, लेकिन अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लोगों को इन बीमारी से बचाने के लिए समय रहते उनके स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग कर बीमारियों से बचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed