फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बल्लीवाला फ्लाईओवर को चौड़ा करने में खर्च होंगे 78 करोड़

बल्लीवाला फ्लाईओवर को चौड़ा करने में खर्च होंगे 78 करोड़

Mon, 30 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
बल्लीवाला फ्लाईओवर को चौड़ा करने में खर्च होंगे 78 करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

बल्लीवाला फ्लाईओवर को चौड़ा करने के लिए करीब 78 करोड़ रुपये खर्च आएगा। फ्लाईओवर की फिजिबिलिटी स्टडी के बाद कंसलटेंट कंपनी ने लोक निर्माण विभाग के राजमार्ग यूनिट को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। परीक्षण के बाद विभाग यह रिपोर्ट शासन को भेजेगा। शासन की सहमति के बाद फ्लाईओवर को चौड़ा करने का कार्य शुरू होगा।
एक बाद एक कई हादसे होने के कारण खूनी फ्लाईओवर के नाम से मशहूर को चुके बल्लीवाला फ्लाईओवर को चौड़ा करने के आदेश हाईकोर्ट ने बीते मार्च में दिए थे। इसके बाद लोनिवि के राजमार्ग यूनिट ने इसके लिए टेक्निकल कंसलटेंसी सर्विसेज को कंसलटेंट नियुक्त किया था। टीम ने जमीन के अधिग्रहण, विद्युत लाइन शिफ्ट करने और बल्लूपुर से जीएमएस रोड की ओर फ्लाईओवर के दाई ओर चौड़ाई में आने वाले खर्च का आंकलन किया।
विज्ञापन

इसके तहत फ्लाईओवर चौड़ा करने में 75 से 78 करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना है। हालांकि, कंसलटेंट कंपनी के मुताबिक, इस रोड पर फोर लेन लायक ट्रैफिक नहीं है, लेकिन भविष्य में इसकी संभावना के मद्देनजर फ्लाईओवर को चौड़ा करना जरूरी है। कंसलटेंट रमेश जोशी ने बताया कि जमीन अधिग्रहण, क्षेत्र की स्थिति और उस पर आने वाली लागत की रिपोर्ट सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कंसलटेंट कंपनी की ओर से फिजिबिलिटी स्टडी के बाद रिपोर्ट सौंप दी गई है। विभाग जल्द इसका परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगा। वहां से सहमति मिलते ही इस पर आगे का कार्य शुरू होगा।
-हरिओम शर्मा, मुख्य अभियंता, लोनिवि राजमार्ग यूनिट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed