{"_id":"5ae234064f1c1b87028b6ab4","slug":"31524773894-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधाओं का जायजा लेने धामों के लिए रवाना हुए अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधाओं का जायजा लेने धामों के लिए रवाना हुए अफसर
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं मिले इसके लिए महानिदेशक समेत चार आला अफसरों को एक-एक धाम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य महानिदेशक को बद्रीनाथ और निदेशक को गंगोत्री धाम व यात्रा मार्ग में स्वास्थ्य सुविधाओं की निगरानी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने स्वास्थ्य महानिदेशक समेत सभी अफसर निकल गए हैं।
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि वे श्रीबद्रीनाथ धाम व उससे जुड़े यात्रा मार्ग पर स्वयं निगरानी रखेंगी। निदेशक डॉ. टीसी पंत को गंगोत्री, संयुक्त निदेशक डॉ. मनु जैन को यमुनोत्री और डॉ. सरोज नैथानी को श्री केदारनाथ धाम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव के अनुसार यात्रा मार्गों पर चिकित्सकीय सुविधाओं पर पैनी नजर रखी जाएगा। इसके अलावा चारधाम यात्रा से जुड़े सात जिलाें हरिद्वार, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी व पौड़ी गढ़वाल के सीएमओ के भी लगातार संपर्क में रहेंगे। ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर समस्या का तत्काल समाधान कराया जा सके।