{"_id":"5aa82e4e4f1c1bbf088b512a","slug":"31520971342-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय को हराकर पुलिस बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय को हराकर पुलिस बनी चैंपियन
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
सचिवालय क्लब की ओर से आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एकतरफा जीत हासिल कर उत्तराखंड पुलिस की टीम ने खिताब जीत लिया। खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस ने 177 रन बनाए और बाद में सिविल सचिवालय की टीम को 13.3 ओवर में 66 पर ढ़ेर कर 111 रनों से मुकाबला जीत लिया।
मंगलवार को रेंजर्स मैदान में प्रतियोगिता के फाइनल में सचिवालय ने टॉस जीतकर पुलिस को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पुलिस ने ओपनर योगेंद्र के 61 और रवि बिष्ट के 59 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 177 रन बनाए। सचिवालय के टीएच खान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सचिवालय की टीम पुलिस की शानदार गेंदबाजी के सामने 13.3 ओवर में 66 रनों पर ढेर हो गई। अनिल नेगी 24 और आशुतोष विमल 10 के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। पुलिस के एमडी सब्दर ने तीन और रवि बिष्ट व मुकेश ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में शानदार आलराउंड प्रदर्शन के लिए टीएच खान को मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। इसके अलावा किरन सिंह को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और एफसीआई की टीम को फेयर प्ले अवॉर्ड दिया गया। मुख्य अतिथि संस्कृति निदेशक बीना भट्ट और सीएयू के सचिव पीसी वर्मा ने संयुक्त रूप से विजेता टीम व खिलाड़ियों को सम्मानित किया।