फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नकलविहीन और व्यवस्थित तरीके से कराएं परीक्षा

नकलविहीन और व्यवस्थित तरीके से कराएं परीक्षा

Wed, 21 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
नकलविहीन और व्यवस्थित तरीके से कराएं परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। डीएम मंगलवार को नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने उत्तराखंड बोर्ड के मानकों के मुताबिक केंद्रीय कॉलेज और स्कूलों के प्रबंधकों को व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी यूबी जोशी से जिले में मॉनीटरिंग तंत्र, उड़नदस्ता आदि को मजबूत करने को कहा। इसके अलावा एसपी सिटी प्रदीप राय को सुरक्षा व्यवस्था और उप जिलाधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट का दायित्व सौंपा। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों, उप खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों और स्कूल केंद्र व्यवस्थापकों को केंद्र की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। कार्यशाला में एसडीएम सदर प्रत्यूष सिंह, एसडीएम मसूरी मीनाक्षी पटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षाविदों ने गिनाईं कमियां
कार्यशाला में शिक्षाविदों ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था में मौजूद कमियां गिनाईं। शिक्षाविदों ने कहा कि शिक्षकों को शिक्षण कार्यों से अतिरिक्त दूसरे कार्य दिए जाने से वह अपने कार्यों को सही तरीके से संपन्न नहीं करा पा रहे हैं। वहीं, उत्तर पुस्तिकाएं जांचने में अधिक समय लगना, छात्रों की कम उपस्थिति, संसाधनों की कमी, लैब, कंप्यूटर, स्टाफ, शौचालय आदि समस्याएं बताईं। इसके अलावा शिक्षाविदों ने चाइल्ड फ्रेंडली एनवायरमेंट बनाने और बच्चों को मोटिवेट करने आदि पर सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed