{"_id":"5a5a6f6d4f1c1bec408b4bde","slug":"31515876205-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी आबादी के जरिये चुनावी जंग जीतने की जुगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी आबादी के जरिये चुनावी जंग जीतने की जुगत
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दावेदार आधी आबादी के जरिये चुनावी जंग जीतने की जुगत में लगे हैं। वह खुद के साथ अपनी पत्नी, बहन और माता को भी चुनाव के मैदान में उतारने को तैयार है। दावेदार अपने क्षेत्रों में जनता के बीच जाकर उनको समर्थन देने की अपील कर रहे हैं। इसके अलावा दावेदारों की नजर सीमा विस्तार के बाद परिसीमन की स्थिति साफ होने और आरक्षण तय होने पर टिकी है।
शहर की सरकार में अपना स्थान पक्का करने को लेकर दावेदारों ने गोटियां बिछानी शुरू कर दी हैं। वह खुद के साथ ही पत्नी, बहन और माता को भी चुनाव के लिए तैयार कर रहे हैं। क्षेत्र में होने वाले छोटे-बड़े सभी कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। घर-घर जाकर लोगों से चुनाव में समर्थन देने की अपील कर रहे हैं। हाथीबड़कला, करनपुर, कालिका मंदिर, विजय कॉलोनी, डोभालवाला, बकरालवाला, पल्टन बाजार, धामावाला, पटेल नगर समेत करीब दो दर्जन वार्ड ऐसे हैं, जहां वर्तमान पार्षदों के साथ ही अन्य दावेदार अपनी पत्नी, माता और बहन को भी सक्रिय कर रहे हैं। जिससे वार्डों के आरक्षण की स्थिति साफ होने पर वह अपना दांव खेल सकें। हालांकि अभी वार्डों के परिसीमन पर अंतिम शासनादेश आना शेष है। इसी के बाद ही नगर निगम द्वारा वार्डों का जातिगत सर्वेक्षण कराया जाएगा।