{"_id":"5a38288d4f1c1b9f678c23c6","slug":"31513629837-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसहारा लोगों पर सर्दी और सिस्टम का सितम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसहारा लोगों पर सर्दी और सिस्टम का सितम
Updated Tue, 19 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
सर्दी अपने पूरे चरम पर है। रात में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से लोगों का जीना मुहाल है। बेसहारा लोगों पर यह सर्दी ज्यादा ही सितम ढा रही है। क्योंकि नगर निगम की ओर से शहर में संचालित चार रैन बसेरों में से केवल एक में अलाव की व्यवस्था की गई है। ऐसे में यहां आने वाले बेसहारा लोग सर्दी का सितम झेलने को मजबूर है। जबकि एक रैनबसेरे पर ताला लटका है, तो एक रैनबसेरा शाम होते ही शराबियों का अड्डा बन जाता है। जिस कारण यहां आने वाले बेसहारा लोगों को वो सोने नहीं देते, मजबूरन उन्हें फुटपाथ पर रात गुजारनी पड़ती है। यह आलम तब है जब डीएम और नगर आयुक्त सर्दियों में रैनबसेरों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दे चुके हैं। अमर उजाला टीम ने शहर सोमवार रात 10 बजे से 12 बजे तक रैन बसेरों में व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। पेश है अमर उजाला टीम की रिपोर्ट......
......................
रात 10 बजे: टीपी नगर रैनबसेरा
गंदगी का लगा है अंबार
ट्रांसपोर्ट नगर में बने रैनबसेरे में गंदगी का अंबार है। शौचालय हो या फिर कंबल-रजाई, सभी गंदा पड़ा है। हालात देखकर लगता है कि काफी समय से साफ-सफाई नहीं हुई है। रैनबसेरे के आसपास रहने वाले लोग बताते हैं कि यहां काफी कम संख्या में ही जरूरतमंद पहुंचते हैं। कंबल-रजाई को गंदा टीपी नगर में रहने वाले मजदूर ही करते हैं। पूछने पर पता चला कि यहां निगम की ओर से अभी तक लकड़ी नहीं भेजी गई है।
.............................................
रात 10:30 बजे लालपुल रैनबसेरा
नहीं पहुंचा अलाव
यह नगर निगम का सबसे हाईटेक रैनबसेरा है। यह भी अव्यवस्थाओं के भेंट चढ़ गया है। यहां पर भी अभी तक अलाव नहीं पहुंचा है। जिसके कारण जरूरतमंद ठिठुरते दिखे। चौकीदार ने बताया कि कई बार निगम में फोन करके अलाव भेजने के लिए कहा जा चुका है। पूछने पर जवाब मिलता है कल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
........................................
रात 11: 05 चुक्खूमोहल्ला रैनबसेरा
हंगामा करते हैं शराबी
चुक्खूमोहल्ला स्थित रैनबसेरे में साफ-सफाई तो है। लेकिन, यहां शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता हो, जब शराबी हंगामा न काटते हों। चौकीदार के मुताबिक कई बार उन्होंने पुलिस को शिकायत की, लेकिन वह समय पर नहीं पहुंची। जिसके चलते अब शिकायत करना ही छोड़ दिया है। कहते हैं कि हम अगर शराबी और नशेड़ियों को रोकते हैं तो वह लड़ने पर आमादा हो जाते हैं। कई बार यहां आने वाले लोगों को भी भगा देते हैं। यहां पर नगर निगम की ओर से अलाव पहुंचा हुआ था।
.....................................
रात 11: 38 चूना भट्टा रैनबसेरा
फुटपाथ पर गुजरती हैं रातें
रायपुर रोड स्थित चूना भट्टा बस अड्डे के पास बने रैनबसेरे में ताला लटका हुआ है। जरूरतमंद यहां के बजाए फुटपाथ पर रात गुजारने के लिए मजबूर हैं। रामकुमार बताते हैं कि यहां रोज ही ताला लगा रहता है। जिसके कारण हमें सड़क पर सोना पड़ता है। अगर नगर निगम को ताला ही लगाकर रखना था तो इसे बनाने की जरूरत ही नहीं थी। वहीं, यहां पर कोई चौकीदार भी तैनात नहीं था।
....................
निरीक्षण के दौरान कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, इसके बावजूद अगर ऐसी खामियां मिली हैं तो इसकी जांच करा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - विजय कुमार जोगदंडे, नगर आयुक्त