{"_id":"5959222b4f1c1b8c1a8b46ae","slug":"31499013675-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश बनी यात्रियों की राह में रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश बनी यात्रियों की राह में रोड़ा
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर (ब्यूरो)। चमोली जिले में रविवार को दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम खराब होने से बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या में भी कमी आ रही है। सुबह दस बजे के बाद बदरीनाथ में सन्नाटा पसर रहा है। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा भी धीमी पड़ गई है। हाईवे भी खतरनाक बना है।
बदरीनाथ में रह रहे विकास जुगरान और अमित त्रिपाठी का कहना है कि लगातार बारिश के चलते बदरीनाथ यात्रा धीमी पड़ गई है। बारिश से बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर रपटीला हो गया है। पिनोला, मैठाणा, बाजपुर और चमोली से पीपलकोटी के मध्य कई जगहों पर हाईवे जलभराव से खतरनाक बना है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी का कहना है कि बारिश को देखते हुए लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। ब्लॉक मुख्यालयों पर भेजे गए सर्कुलर में ब्लॉक व तहसील के अधिकारियों को ग्रामीणों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई के बाद बदरीनाथ की तीर्थयात्रा फिर से रफ्तार पकड़ सकती है।