{"_id":"59513fdd4f1c1bc6658b45fa","slug":"31498496989-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी की सड़कों पर कहर बनकर बरसी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी की सड़कों पर कहर बनकर बरसी बारिश
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी/घनसाली। टिहरी जिले में रविवार रात को बारिश कहर बनकर बरसी। जिले की छह सड़कें मलबा आने से बंद हो गई। इससे सोमवार को लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद लोनिवि ने सभी सड़कों से मलबा हटाकर यातायात सुचारु करवाया।
सेंदुल-सुनहरीगाड़ मोटर मार्ग पर बारिश से पिपोला गांव के समीप पहाड़ी से मलबा और भारी मात्रा में पत्थर आ गिरे थे। सोमवार दोपहर 12 बजे लोनिवि के मजदूरों ने जेसीबी की मदद से मलबा साफ कर यातायात बहाल किया। घुत्तू-निस्वाली-भाटगांव मोटर मार्ग पर निस्वाली गांव के समीप सड़क का पुश्ता ढहकर उसका मलबा बच्चीराम पुर्वाल के घर के अंदर जा घुसा। टिपरी-रौड़धार मोटर मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। यहां भी चट्टान से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर जमा हो गए थे। दोपहर दो बजे इस सड़क पर भी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। पीपलडाली-लंबगांव मोटर मार्ग खांडगांव और रजाखेत में बंद हो गया था। लोनिवि के अधिशासी अभियंता केएस नेगी ने बताया कि पीपलडाली-लंबगांव मोटर मार्ग को सुबह 11 बजे खोल दिया गया है।