{"_id":"5949602b4f1c1bc2208b468b","slug":"31497980971-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये का योग कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों रुपये का योग कारोबार
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की।
देश-विदेश में योग के प्रति लोगों के बढ़ते रुझान से अब यह व्यवसाय का रूप लेने लग गया है। स्थिति यह है कि रुड़की आसपास के क्षेत्र में ही योग का कारोबार लाखों में पहुंच गया है। बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। कई युवा योग की शिक्षा लेकर लोगों को योगाभ्यास करवा रहे हैं। शहर और आसपास के क्षेत्र में ही भारत स्वाभिमान और पतंजलि की ओर से 100 से अधिक शिविर नियमित संचालित किए जा रहे हैं।
आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर शिक्षानगरी में भी जोरशेार से तैयारियां चल रही हैं। रुड़की में सेवाएं दे रहे पतंजलि योग समिति के मुख्य योग शिक्षक अजब सिंह के अनुसार रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में समिति की ओर से 100 से अधिक नियमित योग शिविर चल रहे हैं। इसमें तीन हजार से अधिक लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा पतंजलि योग समिति ने पिछले दो साल में लगभग 200 युवाओं को प्रशिक्षित किया है। इनमें से कई युवा अलग-अलग स्थानों पर निशुल्क योग शिविर संचालित कर रहे हैं। जबकि कई युवा व्यावसायिक रूप से शिविरों का संचालन कर रहे हैं। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी देशबंधु के अनुसार रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में योग अब व्यवसाय का रूप ले चुका है। अब तक जिले में ही 50 हजार से अधिक लोगों ने योग को अपनाया है। रुड़की के अलावा लक्सर, खानपुर, नारसन, भगवानपुर और झबरेड़ा में पतंजलि योग समिति की ओर से नियमित शिविरों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा योग प्रशिक्षण प्राप्त कर बड़ी संख्या में घरों और सार्वजनिक स्थलों पर भी शिविरों का संचालन किया जा रहा है।