फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   31 Kundli's match of the Youth and Women in the Introduction Conference

परिचय सम्मेलन में 31 युवक-युवतियों की मिली कुंडली

Mon, 22 Jul 2019 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
31 Kundli's match of the Youth and Women in the Introduction Conference
जीएमएस रोड स्थित एक होटल में अग्रवाल समाज द्व‍ारा विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन मे?
देहरादून। अग्रवाल समाज की ओर से आयोजित परिचय सम्मेलन में 31 युवक-युवतियों की कुंडली का मिलान हो गया है। परिचय सम्मेलन में उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब आदि के करीब दो सौ युवक-युवतियों के साथ उनके अभिभावक पहुंचे थे।
विज्ञापन

जीएमएस रोड स्थित एक होटल में रविवार को आयोजित एक दिवसीय परिचय सम्मेलन का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर किया गया। इसके बाद अनन्या गोयल ने गणेश वंदना पर मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर अतिथियों को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने बताया कि समाज के युवक-युवतियों एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार को सम्मेलन का आयोजन किया था। सम्मेलन में युवक-युवतियों की सहमति के बाद 31 जोड़ों की कुंडली का मिलान कर लिया गया है। अब युवक-युवतियों के परिजन स्वेच्छानुसार वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराएंगे। सम्मेलन में शामिल सभी लोगों से दहेज न लेने के लिए संकल्प पत्र भी भराए गए। कार्यक्रम में संजय कुमार, नरेश बंसल, रितु गोयल, अनामिका जिंदल, धन प्रकाश गोयल, विजय कुमार गुप्ता, अनिल गोयल, नरेश बंसल, विपिन नागलिया, फतेह चंद्र गर्ग, महेश चंद्र गर्ग, अशोक कुमार अग्रवाल आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

युवतियों ने कहा-सराहनीय प्रयास
सहस्त्रधारा निवासी शिल्पी अग्रवाल अपनी मां सीमा अग्रवाल के साथ परिचय सम्मेलन में पहुंची थीं। कविता ने बताया कि जब उन्हें सम्मेलन की जानकारी मिली तो काफी अच्छा लगा। सम्मेलन के माध्यम से अभिभावकों को भी रिश्ता ढूंढने में काफी सहूलियत होगी। अग्रवाल समाज का सराहनीय प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सम्मेलन में रिश्ते के लिए पहुंचीं रायपुर निवासी काजल अग्रवाल ने कहा कि सम्मेलन एक मंच है। यहां भी रिश्ते परिवारवालों की मर्जी से तय होते हैं। अग्रवाल समाज के युवक-युवतियों को एक मंच प्रदान करना अच्छी पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed