फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   31 december night bar and club will close at 11pm in uttarakhand

31st की रात हुड़दंग मचाया तो हवालात में मनाना पड़ेगा नया साल, 11 बजे बंद हो जाएंगे डिस्को और बार

Sun, 30 Dec 2018 02:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Dec 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
31 december night bar and club will close at 11pm in uttarakhand
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

नए साल के जश्न के दौरान हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। नए साल के मौके पर शहर के मुख्य चौराहों और अन्य प्वाइंटों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है, जो किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटेंगे। साथ ही शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वालों को सीधे हवालात का रास्ता दिखाएंगे। इसके अलावा ड्रंकन ड्राइव पर लगाम लगाने के लिए भी हाईवे पर कई प्वाइंट निर्धारित किए हैं। इस दौरान सीनियर पुलिस अफसर भी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


नए साल के जश्न के दौरान हुड़दंग मचाना महंगा पड़ सकता है। हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जश्न में किसी तरह की अनहोनी रोकने को पुलिस विशेष तैयारी कर रही है। किसी भी तरह की गड़बड़ी करते पाए जाने पर सीधे जेल जाना पड़ सकता है। शहर में पुराने साल की विदाई और नए साल के आगमन पर जश्न की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शहर में देर रात तक डीजे की धुन पर झूमने के लिए जगह-जगह डीजे की बुकिंग कर ली गई है। 31 दिसंबर की शाम सात बजे से शहर में नए साल के जश्न की शुरुआत हो जाएगी। रात 12 बजे नए साल के आगमन से लेकर देर रात तक जश्न जारी रहेगा। 
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने भी जश्न के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए विशेष योजना बना ली है। पुलिस की नजर खासतौर पर हुड़दंगियों पर रहेगी, जो शराब के नशे में हुड़दंग मचा सकते हैं। पुलिस ने अपील की है कि कोई भी संदिग्ध चीज या व्यक्ति देखने पर तुरंत 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। एसपी देहात मणिकांत मिश्र ने बताया कि नए साल के मद्देनजर 31 दिसंबर को शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी। साथ ही जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ जगह होगी एल्कोमीटर से चेकिंग 

हर साल की तरह इस साल भी नए साल का जश्न कड़े पहरे में मनाया जाएगा। इसके लिए शहर को 31 दिसंबर की रात चार जोन और 11 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके तहत कुल 47 जगहों पर चेकिंग की जाएगी। जोन के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक और सेक्टर प्रभारी निरीक्षक रहेंगे। इसके अलावा पुलिस अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में गश्त करेंगे। पुलिस का ज्यादा जोर शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकड़ने पर रहेगा। 

पुलिस और सीपीयू यूनिट नौ स्थानों पर एल्कोमीटर से चेकिंग करेगी। इनमें प्रेमनगर, नालापानी चौक, कोल्हूखेत, रिस्पना पुल, घंटाघर, दिलाराम चौक, बल्लीवाला, लाल पुल शामिल हैं। इसके अलावा छह स्थानों पर अग्निशमन विभाग के वाहन तैनात रहेंगे। इसके साथ क्विक रिएक्शन टीम की दो टुकड़ियां शहर में भ्रमणशील रहेंगी।

यह रहेगी मार्ग परिवर्तन व्यवस्था 

31 दिसंबर की रात शहर में पूरी तरह से मार्ग परिवर्तित नहीं रहेगा। हालांकि, यदि जरूरत हुई तो पुलिस ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर रूट प्लान जारी किया है। यातायात का दबाव बढ़ते ही इन स्थानों पर मार्ग परिवर्तित कर दिया जाएगा। 

हरिद्वार-ऋषिकेश से मसूरी आने वाला यातायात मियांवाला चौक, चार नंबर चक्की, लाडपुर, सहस्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क, काठ बंगला पुल, साईं मंदिर, ओल्ड राजपुर रोड, कुठाल गेट होते हुए जाएगा। 

11 बजे बंद हो जाएंगे बार-डिस्कोथेक

मसूरी से हरिद्वार ऋषिकेश जाने वाले वाहन कुठाल गेट, ओल्ड राजपुर रोड, साईं मंदिर, काठ बंगला पुल, आईटी पार्क, सहस्रधारा क्रॉसिंग, लाडपुर, पुलिया नंबर छह, जोगीवाला होते हुए जाएंगे। 

दिल्ली-हरियाणा रुड़की आईएसबीटी की ओर से मसूरी जाने वाला यातायात बल्लुपुर चौक, कैंट पोस्ट ऑफिस तिराहा, सीएसडी तिराहा, सर्किट हाउस तिराहा, अनारवाला, जोहड़ी गांव, कुठाल गेट से मसूरी जा सकेगा।  

मसूरी से दिल्ली रूट के लिए जाने वाले वाहन कुठाल गेट, जोहड़ी गांव, अनारवाला, कैंट, बल्लुपुर चौक, जीएमएस रोड, कमला पैलेस, निरंजनपुर मंडी से आईएसबीटी होते हुए जाएंगे।

31 दिसंबर को शहर में चलने वाले सभी स्थाई और वन डे बार व डिस्कोथेक की सूची पुलिस ने मंगवा ली है। ऐसे सभी स्थानों पर संबंधित थाना पुलिस रात दस बजते ही डीजे बंद करवा देगी। वहीं 11 बजते ही इन्हें पूर्णतया बंद करवा दिया जाएगा। हालांकि बार-डिस्कोथेक संचालक रात 12 बजे तक पार्टी चलने का प्रचार कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed