फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   306 cadets will become officers in the army

भारतीय सेना को मिलेंगे 306 अफसर

Wed, 04 Dec 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
306 cadets will become officers in the army
आईएमए में आयोजित परेड की सलामी लेते मेजर जनरल जीएस रावत ।
भारतीय सैन्य अकादमी में शनिवार को होने वाली पासिंग आउट परेड में देश-विदेश के 377 जेंटलमैन कैडेट हिस्सा लेंगे। इसमें से 306 कैडेट भारतीय सेना तथा 71 सैन्य अफसर मित्र देशों को मिलेंगे। वहीं, मंगलवार को हुई डिप्टी कमांडेंट परेड में अकादमी के उप समादेशक और मुख्य प्रशिक्षक मेजर जनरल जीएस रावत ने सलामी ली।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने बतौर निरीक्षण अधिकारी परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान जेंटलमैन कैडेट का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। उप समादेशक ने जेंटलमैन कैडेटों को रिहर्सल के तौर पर स्वार्ड ऑफ ऑनर के साथ ही गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिए। उन्होंने कहा कि आईएमए से प्रशिक्षण लेने के बाद कैडेट सेना में शामिल होकर गौरव बढ़ाएंगे। विभिन्न यूनिट और रेजिमेंट में उनकी क्षमताओं को बेहतर बनाया जाएगा। कहा कि भारतीय सेना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में से एक है। युवा अफसरों को अपने आचरण और कार्यों के जरिये सम्मान और विश्वास अर्जित करना होगा। उन्होंने विदेशी कैडेटों की भी तारीफ की। इस दौरान अकादमी के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, प्रशिक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed