फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   30 girl found missing from Kasturba Gandhi Girls Hostel during surprise inspection

हरिद्वार: कस्तूरबा गांधी गर्ल्स हॉस्टल से गायब मिली 30 छात्राएं, बाहर जाने का नहीं कोई रिकॉर्ड

Fri, 13 Sep 2019 08:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(हरिद्वार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(हरिद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Sep 2019 08:24 AM IST
सार

  • हॉस्टल में रहती हैं 50 छात्राएं। तीस मिली नदारद
  • अन्य छात्राएं बोलीं जूते चप्पल तो दूर ओढ़ने की चादर तक नहीं देते।

विज्ञापन
30 girl found missing from Kasturba Gandhi Girls Hostel during surprise inspection
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में अकबरपुर ऊद स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हॉस्टल का बुधवार देर शाम डीईओ बेसिक ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान 50 में से 30 छात्राएं नदारद मिलीं।

विज्ञापन


लापरवाही का आलम यह था कि छात्राओं के बाहर आने-जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। मामले में वॉर्डन से जवाब तलब किया गया है। तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है। वहीं, मौजूद मिलीं 20 छात्राओं ने भी हॉस्टल में खराब खाना परोसे जाने की शिकायत की। कहा कि उन्हें पतली दाल के साथ केवल रोटी या चावल दिए जाते हैं।

विज्ञापन

हरी सब्जी हफ्ते में एक बार भी नहीं बनाई जाती। उन्होंने साबुन, सर्फ, कपड़े, जूते, ओढ़ने की चादर भी न दिए जाने का आरोप लगाया। डीईओ ने बाकी छात्राओं के बारे में जानकारी मांगी तो हॉस्टल प्रबंधन का कहना था कि छात्राएं अपने घर गईं हैं। 
 

लेकिन छात्राएं कब और किसके साथ गईं हैं, इस बाबत वॉर्डन कोई भी रिकॉर्ड नहीं दिखा पाईं। डीईओ ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने बताया कि वॉर्डन से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed