फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   30-30 thousand reward on the accused of demolition of army officer's house

सैन्य अधिकारी का मकान ढहाने के आरोपियों पर 30-30 हजार इनाम

Sun, 17 Apr 2022 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
30-30 thousand reward on the accused of demolition of army officer's house
क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में नौसेना के पूर्व अधिकारी का मकान ढहाने के मामले में तीन आरोपियों पर 30-30 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया है। मामले में कुल आठ आरोपियों के खिलाफ डकैती, बलवा और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया था। तीनों आरोपी जनवरी से फरार हैं। इस संबंध में बृहस्पतिवार को डीआईजी गढ़वाल करन सिंह नग्न्याल ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

घटना 12 जनवरी 2022 की है। क्लेमेंटटाउन के सुभाषनगर में कुछ लोगों ने एक मकान पर अपना दावा करते हुए उसे बुलडोजर से ढहा दिया था। आरोप था कि इस हरकत को स्थानीय पुलिस ने भी नजरअंदाज कर दिया था। मामले में नौसेना के पूर्व अधिकारी की पत्नी व बेटी ने डीजीपी अशोक कुमार से गुहार लगाई थी। उन्होंने मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए लेकिन पुलिस ने मुकदमा हल्की धाराओं में दर्ज किया था। इसके बाद डीजीपी ने तत्कालीन एसओ क्लेमेंटटाउन को हटाया और मुकदमे की जांच हरिद्वार जिले में ट्रांसफर कर दी थी। हरिद्वार पुलिस ने जांच करते हुए मुकदमे में डकैती की धारा भी जोड़ दी थी।
विज्ञापन

बताया गया था कि बुलडोजर चलाने वाले आरोपी घर में रखा सामान भी ले गए हैं। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इनके कब्जे से घर की तमाम वस्तुएं भी बरामद हुई थीं। तीन मुख्य आरोपी फरार चल रहे थे। डीआईजी गढ़वाल करन सिंह नग्न्याल ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी अमित यादव निवासी मोहल्ला घोसियान, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश, सौरभ कपूर निवासी न्यू रोड डालनवाला और मोना रंधावा निवासी मैत्री कुंज, सुभाषनगर पर 30-30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इनके बारे में सटीक सूचना देने वाले को यह इनामी राशि दी जाएगी। यदि पुलिस मुठभेड़ में ये आरोपी मारे जाते हैं तो जांच पूरी होने के बाद ही यह राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed