फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   286 branches of Uttarakhand Gramin Bank will remain closed on Monday

सोमवार को बंद रहेंगी उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की 286 शाखाएं

Sat, 25 Sep 2021 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
286 branches of Uttarakhand Gramin Bank will remain closed on Monday
भारत सरकार की ओर से ग्रामीण बैंक से अपनी 50 फीसदी हिस्सेदारी को बेचने की नीतियों को रद्द करने, सभी 43 ग्रामीण बैंक को राष्ट्रीय स्तर पर एक ग्रामीण बैंक की स्थापना करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर में सोमवार को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की 286 शाखाएं बंद रहेंगी।
विज्ञापन

ग्रामीण बैंकों के सबसे बड़े संगठन अरेबिया के आह्वान पर देश की सभी ग्रामीण बैंक के कर्मचारी देश व्यापी हड़ताल पर रहेंगे। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक अधिकारी संगठन के महासचिव भुवनेंद्र बिष्ट ने कहा कि सरकार की ओर से ग्रामीण बैंकों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। इससे बैंककर्मियों में आक्रोश है। इसलिए 27 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया गया है। कहा कि सरकार की ग्रामीण बैंक विरोधी नीतियों के चलते युवा ग्रामीण बैंक में नौकरी करने से कतराने लगे हैं। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आशीष तोमर ने भी हड़ताल को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

----
बैंककर्मियों की मांगें
- भारत सरकार द्वारा ग्रामीण बैंक से अपनी 50 फीसदी हिस्सेदारी को बेचने की नीतियां रद्द की जाए।
- देश की सभी 43 ग्रामीण बैंक को राष्ट्रीय स्तर पर एक ग्रामीण बैंक की स्थापना की जाए।
- बैंकिंग उद्योग के समान पद्दोन्नति नीति के समस्त नियमों का निर्धारण किया जाए।
- मानव शक्ति योजना का पुनर्निर्धारण करते हुए समुचित नयी भर्ती की जाए।
- अस्थाई रूप से कार्यालय सहायक पद पर सेवारत समस्त संदेशवाहकों का नियमितीकरण किया जाए।
- 11वें बैंकिंग वेतन समझौते के समस्त लाभों के आदेश को समानता के तय सिद्धांत के तहत शीघ्र जारी किया जाए।
- बैंकिंग पेंशन अधिनियम ग्रामीण बैंकों में भी वर्ष 1993 से प्रभावी किए जाएं और 31 मार्च 2018 तक ग्रामीण बैंक में सेवा में जॉइन कर चुके स्टाफ को भी योजना से कवर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed