फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   28 thousand rupees were stolen from a woman's account on the pretext of discount in online shopping

Dehradun News: ऑनलाइन शॉपिंग में छूट का झांसा देकर महिला के खाते से 28 हजार उड़ाए

Thu, 01 May 2025 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
28 thousand rupees were stolen from a woman's account on the pretext of discount in online shopping
साइबर ठगों ने ऑनलाइन शॉपिंग में छूट मिलने का झांसा देकर एक महिला के खाते से हजारों की रकम साफ कर दी। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रीत विहार निवासी अनीता देवी ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से सामान खरीदती आ रही हैं। दो दिन पूर्व उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया था कि वह ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का कर्मचारी बात कर रहा है। बताया कि कंपनी की ओर से उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग करने पर 50 प्रतिशत की छूट का ऑफर दिया गया है।
विज्ञापन


वह अब ऑनलाइन शॉपिंग करती हैं तो उन्हें 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। बताया कि कंपनी की ओर से उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा जा रहा है। वह लिंक खोलकर छूट संबंधी पूरी जानकारी ले सकती हैं। कॉल कटने के कुछ देर बाद महिला के व्हाट्सएप पर एक लिंक आया। उन्होंने लिंक खोलकर देखा तो कुछ भी जानकारी नहीं थी। इस बीच उनके मोबाइल पर खाते से 28 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed