फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   28 patients got health check-up done in the camp

निशुल्क शिविर में 28 मरीजों ने कराई स्वास्थ्य की जांच

Sun, 07 Aug 2022 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
28 patients got health check-up done in the camp
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लोअर तुनवाला स्थित आंबेडकर भवन में कैलाश अस्पताल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 28 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस दौरान मरीजों को कोरोना की रोकथाम के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाईयों का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद पूजा नेगी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कैंप में आए सभी मरीजों एवं कैंप के आयोजकों कैलाश हॉस्पिटल एवं अमर उजाला फाउंडेशन का आभार प्रकट किया। इस दौरान कैलाश हॉस्पिटल से आए विशेषज्ञों की टीम में शामिल डॉ. यशिका गुरुंग, डॉ. नावेद ने 28 मरीजों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए। शिविर में छह मरीजों में हाई बीपी कोलेस्ट्रोल की समस्या मुख्य रूप से पाई गई। कैंप में वर्तमान लाइफस्टाइल से संबंधित समस्याएं जैसे थकान, भूख न लगना, लीवर की समस्याएं आदि की जांच की गई। इसी के साथ अन्य सामान्य लक्षण वाले मौसमी बीमारियों की जांच डॉक्टरों द्वारा की गई। इस अवसर पर विक्रांत नेगी, नवनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मॉडल कॉलोनी में शिविर आज
देहरादून। अमर उजाला फाउंडेशन एवं कैलाश हॉस्पिटल का निशुल्क चिकित्सा कैंप सुबह दस बजे से दो बजे तक डालनवाला वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से मॉडल कॉलोनी देहरादून में आयोजित होगा। जिसमें कैलाश हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर निशुल्क चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराएंगे। शिविर में निशुल्क शुगर, बीपी एवं ईसीजी की जांच उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed