फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   27 villages of thauldhar got obc status.

टिहरी: थौलधार के 27 गांवों को भी अब मिलेगा ओबीसी का लाभ

Fri, 16 Dec 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी Updated Fri, 16 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
27 villages of thauldhar got obc status.
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड की प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में शामिल थौलधार ब्लॉक के 27 गांवों को भी आखिरकार सरकार ने ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) में शामिल कर लिया। अब इन गांवों को भी फिकवाल समुदाय की भांति ओबीसी का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


बता दें कि राज्य सरकार ने 20 मई को प्रतापनगर क्षेत्र के फिकवाल समुदाय को ओबीसी में शामिल करने का शासनादेश जारी किया था, लेकिन तब इस विधानसभा क्षेत्र में शामिल थौलधार ब्लाक के करीब 27 गांव इससे वंचित रह गए थे।
विज्ञापन


थौलधार ब्लॉक के अधिकांश गांव धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में भी है और इन गांवों को ओबीसी का लाभ मिल रहा था। ऐसे में अवशेष गांवों के लोगों ने विधायक विक्रम नेगी और राज्य सरकार से आरक्षण का लाभ देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने चलाया था अभियान

27 villages of thauldhar got obc status.
हरीश रावत - फोटो : Self

अमर उजाला ने इस मुद्दे को 13 सितंबर 2016 को प्रमुखता से उठाया तो इसके बाद ओबीसी का लाभ दिलाए जाने की मांग को लेकर उदयपुर, जुवा पट्टी के ग्रामीणों ने कई बार धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही विधायक नेगी ने भी छूटे हिस्से को ओबीसी का लाभ दिलाने की पैरवी की, जिस पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मामले को पिछड़ा वर्ग आयोग को भेज दिया था।

अब वंचित रहे 27 गांवों को भी ओबीसी में शामिल कर लिया गया है। आयोग ने 10 दिसंबर को जिला प्रशासन टिहरी को थौलधार ब्लॉक के लोगों को ओबीसी प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश दिए। 

इनका है कहना
ओबीसी से वंचित प्रतापनगर विधानसभा में शामिल थौलधार क्षेत्र के 27 गांवों को भी ओबीसी का लाभ देने का शासनादेश मिल चुका है। इसको संबंधित तहसीलों को भेज दिया गया है। इसके बाद थौलधार के लोगों के भी ओबीसी प्रमाण पत्र बनने शुरू हो जाएंगे।
-इंदुधर बौड़ाई, डीएम टिहरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed