फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   27 motorcycles with firecracker sound seized in Bidhauli

Dehradun News: बिधौली में पटाखे की आवाज वाली 27 मोटरसाइकिलें सीज

Sun, 30 Mar 2025 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
27 motorcycles with firecracker sound seized in Bidhauli
Iस्थानीय शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों के हुड़दंग पर लगाम का प्रयास
विज्ञापन

I
Iबिधौली क्षेत्र में पुलिस ने छात्रों के हुड़दंग पर लगाम लगाना शुरू कर दिया है। प्रेमनगर पुलिस ने शनिवार को पटाखे की आवाज निकालने वाली 27 मोटरसाइकिलों को सीज किया है। ये सभी मोटरसाइकिल स्थानीय शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों की हैं।I
Iबता दें कि कुछ दिन पहले बिधौली में ही छात्रों के दो गुटों में संघर्ष हुआ था। इसमें एक छात्र को जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग की गई। इस क्षेत्र में छात्रों के हुड़दंग और गुंडई की कई वारदातें हो चुकी हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में हुड़दंग पर नकेल कसने के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया था। पुलिस ने रविवार को विभिन्न जगह चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन

I
Iइस दौरान 27 मोटरसाइकिल पकड़ी गईं। इनके साइलेंसर में बदलाव किए गए थे। इनसे सवार पटाखे की आवाज निकालते हुए चल रहे थे। सभी मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया गया है। यहां के स्थानीय निवासी भी इन छात्रों की शिकायत कर रहे थे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article