फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   26 more dengue patient found in dehradun.

डेंगू की चपेट में आधा दून, 26 नए मामले आए सामने

Tue, 09 Aug 2016 03:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 09 Aug 2016 03:33 AM IST
विज्ञापन
26 more dengue patient found in dehradun.
डेंगू मच्छर - फोटो : file photo

डेंगू ने अब पूरी राजधानी में अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को डेंगू के 26 नए मामलों की पुष्टि हुई। करीब डेढ़ दर्जन क्षेत्रों के लोगों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमें की चिंताएं बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कुल 154 मामलों की जांच की गई। इसमें से 16 मामले पॉजिटिव पाए गए। लक्खीबाग, यमुना कॉलोनी, न्यू कनॉट प्लेस व मोती बाजार क्षेत्र के दो-दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, पथरीबाग, सिंघल मंडी, डीएल रोड, राजपुर रोड, खुड़बुड़ा मोहल्ला, मुस्लिम कॉलोनी, गोविंदगढ़ तिलक रोड, इंदिरा कॉलोनी, ऋषिनगर, आईएसबीटी, धर्मपुर, चकशाह नगर, देहराखास और हर्रावाला क्षेत्र का एक-एक मरीज पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन


तीन ओपीडी मरीजों में भी डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं सोमवार को विभागीय टीम ने पथरीबाग क्षेत्र में 13 लोगों की जांच की, जिसमें से एलाइजा टेस्ट के लिए दो सैंपल लिए गए। प्रभारी सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि पथरीबाग क्षेत्र में अभी तक 1055 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। वहीं, कुल डेंगू रोगियों की संख्या 277 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर पूरे राज्य में अभी तक 3360 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 290 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। नैनीताल में 182 मरीजों के सैंपल लिए गए, जिसमें से 13 में डेंगू की पुष्टि हुई है। उत्तर प्रदेश के दो रोगियों में भी डेंगू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed