फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   250 players, only three rooms the struggle for accommodation before the game

Dehradun News: खिलाड़ी 250, कमरे सिर्फ तीन, खेल से पहले ठहरने की जद्दोजहद

Thu, 08 Oct 2026 02:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 08 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
250 players, only three rooms the struggle for accommodation before the game
देहरादून। राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची नैनीताल की टीम को खेल शुरू होने से पहले ही ठहरने की समस्या से जूझना पड़ा। रेसकोर्स स्थित बन्नू इंटर कॉलेज में करीब 250 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए सात कमरे उपलब्ध कराने के निर्देश थे लेकिन मौके पर सिर्फ तीन कमरे ही मिले। जगह कम पड़ने पर 100 से अधिक छात्राओं और शिक्षिकाओं को हड़बड़ी में रेसकोर्स स्थित शिक्षक भवन भेजना पड़ा।
विज्ञापन

करीब 140 छात्र और शिक्षक अभी भी बन्नू इंटर कॉलेज में ही ठहरे हुए हैं। यहां बिजली-पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के साथ ही शौचालयों की संख्या भी जरूरत के अनुरूप नहीं है। ऐसे में खिलाड़ियों को प्रतियोगिता की तैयारी से पहले ही बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग ने टीम की संख्या को देखते हुए बन्नू इंटर कॉलेज प्रबंधन को सात कक्ष उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। कमरों में बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था रखने को भी कहा गया था। इसके बावजूद टीम के पहुंचने पर सात के बजाय केवल तीन कमरे ही उपलब्ध कराए गए। कमरों की कमी सामने आने के बाद 100 से अधिक छात्राओं और शिक्षिकाओं को शिक्षक भवन भेजा गया। यह व्यवस्था पहले से तय नहीं थी बल्कि मौके पर हुई स्थिति को संभालने के लिए तत्काल की गई। वहीं करीब 140 छात्र और शिक्षक कॉलेज परिसर में ही ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक प्रेमलाल भारती ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन को टीम को पूरा सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं। सात कमरों की व्यवस्था के लिए कहा गया था लेकिन तीन कमरे ही उपलब्ध कराए गए। अब विद्यालय प्रबंधन को टीम के सदस्यों की संख्या के अनुरूप व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article