{"_id":"57cb2c564f1c1bd2352cc427","slug":"25-new-dengue-patient-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, 25 नए मरीज सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, 25 नए मरीज सामने
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 04 Sep 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को 25 नए मरीज सामने आने के बाद डेंगू रोगियों की संख्या 639 पहुंच गई। इसमें 603 अकेले देहरादून जिले के मरीज हैं। वहीं, नैनीताल में 18 और हरिद्वार में 16 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही यूपी से आए दो मरीजों में भी डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य महानिदेशालय से प्राप्त अपडेट के अनुसार राजधानी में शनिवार को 25 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। कुल 182 लोगों के सैंपल की जांच की गई, जिसमें 25 में डेंगू पॉजिटिव पाया गया। ये मरीज आजाद कॉलोनी, रीठामंडी, कांवली रोड, गोविंद गढ़, कचहरी, ग्रीन पार्क, सीमाद्वार, दून अस्पताल, डीएवी कॉलेज, इनामुल्लाह बिल्डिंग, जवाहर कॉलोनी, शांति विहार, लक्खीबाग, खुड़बुड़ा, करनपुर, सिंघल मंडी, गांधी ग्राम, अजबपुर और धर्मपुर क्षेत्र के हैं। सीएमओ कार्यालय के अनुसार शहर के तमाम इलाकों में डेंगू का कहर बढ़ रहा है। इसमें पाम सिटी, डीएल रोड, भगत सिंह कॉलोनी, विद्या विहार समेत अन्य क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रभारी सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि राजधानी में अभी तक 9545 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। शनिवार को एलाइजा टेस्ट के लिए ब्रह्मपुरी स्वास्थ्य केंद्र पर 147 और ओपीडी में 127 लोगों के सैंपल लिए गए। वहीं, सिंघल मंडी कैंप में 30 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
रोकथाम के उपाय करें
जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डेंगू की रोकथाम के प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी क्षेत्रों में लगातार टीम भेजने और ब्लीचिंग पाउडर व चूने का छिड़काव करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में फॉगिंग वाहनों की संख्या बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। विभाग खुद अभियान चलाने के साथ ही लोगों को भी जागरूक करने का काम करें।