{"_id":"67e1b7836e98395be309e67a","slug":"25-lakh-fraud-in-the-name-of-getting-land-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-648511-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: भूमि दिलाने के नाम 25 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: भूमि दिलाने के नाम 25 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
सेलाकुई थाना क्षेत्र में भूमि दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में देहरादून के जीएमएस रोड निवासी डॉ. दर्शन कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें भूमि की जरूरत थी। इस दौरान गिरीश गोयल और ब्रह्म प्रकाश पांडे के माध्यम से उनकी मुलाकात देहरादून के कारगी ग्रांट निवासी नईम खान से हुई थी। नईम खान ने उन्हें अटक फार्म में भूमि दिखाई। पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2016 में उन्होंने 10 लाख प्रति बीघा के हिसाब 17 बीघा भूमि खरीदने के लिए विक्रय अनुबंध किया। अग्रिम धनराशि के रूप में नईम को 25 लाख रुपये दिए। इसमें चेक और नकद दोनों ही शामिल थे। बताया कि भूमि की खाता-खतौनी में सभी खसरा नंबरों का कुल रकबा गलत अंकित था। नईम खान ने खाता-खतौनी में रकबा सही करवाने की जिम्मेदारी ली, लेकिन सही नहीं कराया। रजिस्ट्री भी नहीं की। बताया कि रकम वापस मांगने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है।
थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी नईम खान के खिलाफ खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।