{"_id":"5915ec8a4f1c1b647f8511b7","slug":"25-laborers-stranded-in-shri-yantra-island","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीयंत्र टापू में फंसे 25 मजदूर, पुलिस ने इस तरह किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीयंत्र टापू में फंसे 25 मजदूर, पुलिस ने इस तरह किया रेस्क्यू
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 12 May 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार शाम अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ने से श्रीयंत्र टापू में खनन कार्य में लगे 25 मजदूर टापू में फंस गए। सभी मजदूरों को पुलिस ने आपदा प्रबंधन टीम की मदद से सुरक्षित निकाल लिया। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना से पानी छोड़ने के कारण नदी का जल स्तर बढ़ गया था।
शुक्रवार को अलकनंदा नदी में श्रीयंत्र टापू में खनन के लिए आवंटित पट्टे में मजदूर पत्थर निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ने लगा। जब तक मजदूर नदी के किनारे पहुंचते तब तक नदी में पानी का बहाव तेज हो गया।
जान बचाने के डर से मजदूर वापस श्रीयंत्र टापू में आ गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस की आपदा प्रबंधन टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस रॉफ्ट में बैठाकर मजदूरों को किनारे तक लाई। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि 25 मजदूरों के फंसे होने की सूचना मिली थी। सभी को निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
इधर, श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी वाईआर शर्मा का कहना है कि झील से अतिरिक्त पानी बहता रहता है। बारिश होने पर नदी में पानी बढ़ा। इसलिए परियोजना से नीचे वाले क्षेत्र में जल स्तर बढ़ गया होगा।