फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   24 teachers found absent in school, suspend.

उत्तराखंड: औचक निरीक्षण में स्कूलों से गायब मिले 24 शिक्षक, सस्पेंड

Wed, 31 Aug 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 31 Aug 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
24 teachers found absent in school, suspend.
सस्पेंड

उत्तराखंड में मंगलवार को बड़े पैमाने पर सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 24 शिक्षक बगैर अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित मिले। इन सभी को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उत्तरकाशी के पुरोला ब्लॉक में 19 और बागेश्वर में तीन स्कूलों में ताला लटका मिला। इस संबंध में जिला शिक्षाधिकारियों को जांच का निर्देश दिया गया है। संबंधित उप शिक्षाधिकारियों से भी जवाब-तलब किया गया है।

विज्ञापन


शिक्षा महानिदेशक रंजना ने बताया कि प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति, शैक्षिक गुणवत्ता, मिड-डे मील आदि की जांच के लिए औचक निरीक्षण के निर्देश दिए गए थे। पूरे प्रदेश में 743 स्कूलों का निरीक्षण किया गया। कुल 615 शिक्षक अनुपस्थित मिले। इनमें 139 शिक्षक विभागीय कार्य से और 452 शिक्षक नियमानुसार अवकाश स्वीकृति के बाद अनुपस्थित थे।
विज्ञापन


पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, हरिद्वार, चंपावत और पिथौरागढ़ में कुल 24 शिक्षक बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित मिले। पिथौरागढ़ में एक शिक्षक लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि 24 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से अनुशासन एवं अपील नियमावली के प्रावधानों के अनुसार निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 59 स्कूल जर्जरहाल हैं। साथ ही 22 स्कूलों में मिड डे मील नहीं बन रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये शिक्षक मिले गैरहाजिर

24 teachers found absent in school, suspend.
टीचर - फोटो : Amar Ujala

उत्तरकाशी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बडैथ की विद्यावती कपूर, देहरादून के प्राथमिक विद्यालय कुआंवाला की चंद्रकला चौहान, देबना की सरोज नेगी, गेदला की दत्ता राम, दसऊ के रणवीर सिंह, रुद्रप्रयाग प्राथमिक विद्यालय दुर्गाधार की बीना रडवाल, चमोली के धूर्मा के नारायण सिंह, हरिद्वार के मुंडाखेडा के अजयवीर सिंह, इसी जिले के खजाबुतबपुर के राहुल कुमार व कुंडीनेटवाल की ज्योति, खेलड़ी की शालिनी सिंह, जोगावाला प्रथम के सुरेंद्र वर्मा, पनियाला-दो के गुरप्रीत, दलावाला के संदीप कुमार, मुंडाखेडा की श्वेता और ऊषा चौरसिया अनुपस्थित मिलीं।

पौड़ी के जीआईसी मसाणगांव के गणेश प्रसाद नौटियाल, नीलम मैठाणी व गंगाभोगपुर की सुमन धूलिया, चंपावत में पोखरी की मुन्नी गहतोड़ी और अल्मोड़ा जनपद के प्राथमिक विद्यालय आरुखान के चंद्र सिंह बिष्ट व इसी जनपद के जीआईसी ताडीखेत के राजेंद्र सिंह बिष्ट, पिथौरागढ़ में जीआईसी राबूकाथल की प्रवक्ता रेखा और जीआईसी हकीला के मनोज कुमार अनुपस्थित मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed