फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   24 hours high alert for rain in uttarakhand 

उत्तराखंड में बादल कभी भी मचा सकते हैं तबाही, 24 घंटे का अलर्ट जारी

Wed, 12 Jul 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 12 Jul 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
24 hours high alert for rain in uttarakhand 

लगातार हो रही बार‌िश के कारण बादल कभी भी तबाही मचा सकते हैं। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में अभी अगले 24 घंटे भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


आशंका के मुताबिक जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र को सचेत रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई।
विज्ञापन


राजधानी में दिनभर बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश और बादल की वजह से राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी

24 hours high alert for rain in uttarakhand 
झमाझम बारिश, दुश्वारियां बढ़ीं

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सूबे में अभी अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बारिश की वजह से प्रदेशभर में भूस्खलन का खतरा बढ़ने के साथ ही कई जगहों पर सड़कें बंद होने का खतरा भी बढ़ गया है।

बारिश के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने आपदा प्रबंधन और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है। कहीं भी भारी जनहानि होने की आशंका है। बुधवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। राजधानी में भी बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed