फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   23 thousand liters of diesel caught in haridwar

टैंकरों से डीजल चोरी के धंधे का भंडाफोड़, 23 हजार लीटर डीजल पकड़ा

Wed, 26 Apr 2017 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 26 Apr 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
23 thousand liters of diesel caught in haridwar

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के टैंकरों से डीजल चोरी कर अवैध कारोबार करने का भंडाफोड़ हुआ है। पूर्ति विभाग की छापेमारी में बहादराबाद के बौंग्ला से लगभग 23 हजार लीटर डीजल पकड़ में आया है।

विज्ञापन


रुड़की तहसील के लंढौरा से रुद्रप्रयाग और चमोली जा रहे दो टैंकरों सहित चार वाहन सीज और आबादी के बीच बनाए गए गोदाम को सील कर दिया गया है। एक टैंकर के चालक क्लीनर को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन


दूसरे टैंकर के चालक व क्लीनर सहित बाकी आरोपी फरार हो गए। देर शाम तक गोदाम मालिक सहित फरार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही थी।      
विज्ञापन
विज्ञापन


रुड़की के पास लंढौरा में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का प्लांट है। यहां से टैंकरों के जरिये प्रदेशभर में डीजल की सप्लाई होती है। जिला पूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा को पिछले कई दिनों से टैंकरों से डीजल चोरी कर अवैध सप्लाई करने की सूचना मिल रही थी।

390 लीटर खुला डीजल बरामद

23 thousand liters of diesel caught in haridwar

​जिस पर पूर्ति निरीक्षक केके अग्रवाल और मोहनलाल वर्मा के साथ एक टीम को रैकेट की धरपकड़ के लिए लगाया गया। बुधवार को लंढौरा से रुद्रप्रयाग और चमोली के लिए रवाना हुए दो टैंकरों से बहादराबाद के बौंग्ला में डीजल चोरी किया जा रहा था।

टीम ने छापा मारकर तेल चोरी का धंधा रंगेहाथ पकड़ लिया। मौके से 390 लीटर खुला डीजल बरामद हुआ। जबकि एक टैंकर से 12 हजार और दूसरे टैंकर से 10 हजार लीटर डीजल मिला। एक टैंकर के चालक क्लीनर पकड़े गए, जबकि दूसरे टैंकर के चालक क्लीनर व गोदाम पर मौजूद तस्कर भागने में सफल रहे।       
सूचना पर बहादराबाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों टैंकरों सहित दो कार सीज और गोदाम को सील कर दिया गया। बताया गया है कि गांव के नीरज राणा पुत्र नंदलाल राणा ने यह गोदाम खादिर नाम के शख्स को किराये पर दिया हुआ था।

डीएसओ राहुल शर्मा ने बताया कि तेल चोरी कर आसपास के गांव में बेचा जाता था। टैंकर के चालक क्लीनर सहित तेल चोरी कर भंडारण करने और खरीद फरोख्त करने वालों के साथ ही गोदाम मालिक के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed