{"_id":"598c5eca4f1c1b3b0d8b4996","slug":"23-students-fell-ill-after-get-free-medicine-for-deworming-in-purola","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट के कीड़े मारने की सरकारी दवा खाकर 23 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट के कीड़े मारने की सरकारी दवा खाकर 23 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, पुरोला
Updated Thu, 10 Aug 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर ब्लॉक के प्राथमिक विधालय डैरिका में पेट के कीड़े मारने की दवाई खाने से 23 बच्चों की तबियत खराब हो गई। बीमार बच्चों को विद्यालय प्रशासन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्तीकराया गया। हांलाकी चिकित्सक दवाई का साइड इफैक्ट बताकर इसे सामान्य घटना बता रहे है।
विज्ञापन
दरअसल राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में पेट के कीड़े मारने के लिए एल्मिंडाजोन दवाई बांटी गई थी। जिन्हें विद्यालय की शिक्षिका द्वारा स्कूली बच्चों को दिया गया था।
विज्ञापन
दवाई खाने के कुछ देर बाद ही बच्चों को पेट दर्द एवं उल्टी दस्त होने लगा। देखते ही देखते शिवदयाल, कृष्णा, सुलोचना, राधिका, नेहा सहित कक्षा एक से पांचवी तक के 23 बच्चे बीमार हो गए। जिसके बाद विद्यालय की शिक्षिका संगीता रावत ने आनन फानन में उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश आर्य का कहना है कि ये कोई गंभीर मामला नहीं है। पेट में कीड़ों की मात्रा अधिक हो जाने पर ये समस्याएँ हो जाती है। ऐसे बच्चों में दवाई खाने के बाद उल्टी दस्त आदि की शिकायत हो जाती है।