{"_id":"57bcce4b4f1c1b8f29d4f220","slug":"22-new-dengue-patient-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा डेंगू का डंक, 22 नए मरीज आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा डेंगू का डंक, 22 नए मरीज आए सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 24 Aug 2016 03:59 AM IST
विज्ञापन
डेंगू मच्छर
- फोटो : file photo
प्रदेश में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 22 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राजधानी में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 406 पहुंच गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को 118 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें लक्खीबाग, मच्छीबाजार, ऋषिनगर, प्रकाश नगर, धर्मपुर, पटेलनगर, शांति विहार, नेशविला, राजपुर रोड, डालनवाला, चुक्खूवाला, नालापानी, नंदीगांव और डोईवाला से एक-एक मरीज हैं। वहीं, चंदा नगर और ब्रह्मपुरी में दो-दो और चार मरीज डीएल रोड से हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अभी तक कुल 5525 मरीजों के ब्लड सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें देहरादून में सबसे अधिक 5340 ब्लड सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
देहरादून में डेंगू के लिहाज से पथरीबाग क्षेत्र अति संवेदनशील है। लक्खीबाग में हाल में डेंगू से एक दस वर्षीय बच्चे की मौत हुई थी। वहीं, नैनीताल में 13 और दो मरीज उत्तर प्रदेश से आए हैं। सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।