फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड के छह शिक्षकों का दल जापान रवाना

उतराखंड के छह शिक्षकों का दल जापान रवाना

Fri, 17 May 2019 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड के छह शिक्षकों का दल जापान रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। सकूरा साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रोग्राम के तहत चयनित प्रदेश के छह मेधावी छात्रों का दल बृहस्पतिवार को जापान के लिए रवाना हो गया है। कई अन्य देशों के बच्चे भी इस प्रोग्राम में शामिल हो रहे हैं। छात्रों का यह दल 24 मई तक जापान में विभिन्न गतिविधियों में शामिल होगा।

बृहस्पतिवार सुबह छात्रों का दल एस्कॉर्ट शिक्षक रमेश प्रसाद बड़ोनी के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना हुआ। वहां से इनका दल जापान के लिए रवाना हो गया। कार्यक्रम में जापान और भारत के अलावा फिलिपींस, लाओस, कंबोडिया और मंगोलिया के 120 मेधावी छात्र शामिल होंगे। दल में जीआईसी सिमली के वैभव थपलियाल, जीआईसी गंगोली, पिथौरागढ़ के हर्षित उपाध्याय, जीआईसी मासी, अल्मोड़ा की प्रज्ञा सिंह, जीआईसी नागणी, टिहरी गढ़वाल की स्वाति बहुगुणा, जीआईसी दैडा, रुद्रप्रयाग की सोनिका और जीआईसी नालापानी, देहरादून की नेहा राणा शामिल हैं। एस्कॉर्ट शिक्षक रमेश प्रसाद बड़ोनी ने बताया कि सकूरा साइंस हाईस्कूल प्रोग्राम के तहत छात्रों को मुख्यतौर पर टोक्यो विश्वविद्यालय, रिसर्च इंस्टीट्यूटस, साइंस म्यूजियम रोबोट लैब, बुलेट ट्रेन वर्कशॉप और नोबल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिकों के व्याख्यान में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा जापान साइंस एंड टेक्नोलॉजी के शोध और अनुसंधान कार्यक्रम के लिए शिक्षकों और छात्रों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed