फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी से मांगा ज्ञान ध्यान का वरदान

भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी से मांगा ज्ञान ध्यान का वरदान

Mon, 08 Apr 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी से मांगा ज्ञान ध्यान का वरदान
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर ज्ञान ध्यान का वरदान मांगा। वहीं शहरभर के देवी मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा अर्चना के साथ भजन संध्या आयोजित की गई। इसके अलावा मंदिरों, पंडालों में श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की।
सुबह से लगा रहा भक्तों को तांता
द्रोणनगरी के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों को तांता लगा रहा। मंदिर के महंत कृष्ण गिरी महाराज ने मां ब्रह्मचारिणी के विशेष शृंगार के बाद विशेष पूजा अर्चना की गई। किशनपुर, कैनाल रोड स्थित प्राचीन मंदिर में सुबह विशेष पूजा अर्चना के बाद शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्नल एमएस क्षेत्री, उर्मिला ढौंडियाल थापा, राम कुमार चक्रवर्ती, जसवंत सिंह रावत, कर्नल आरएस क्षेत्री, बंटी शाही, विपिन रावत, ऊषा देवी, दीपांजलि, नीता, रश्मिता, विष्णु प्रिया, रूपेश थापा, राजन कुमार, अनुज, देवेश, केके चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे। गढ़ी कैंट स्थित नवग्रह शनि मंदिर में भी मां ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर के संस्थापक आचार्य डॉ. सुशांत राज ने सुबह मां की पूजा अर्चना करने के बाद सप्तशती पाठ किया। इस अवसर पर बम बहादुर, सुरेश थापा, योगिता, शिवा क्षेत्री, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सज धज के बैठी मां और मंद मंद मुस्काए...
गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर माता वैष्णो देवी, गुफा योग मंदिर में आयोजित भजन संध्या में माता के विभिन्न भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय और शक्तिमय बन गया। इसमें सज धज के बैठी मां और मंद मंद मुस्काए, मैय्या तेरे चरणों की धूल जो मिल जाए, चलो बुलावा आया है... आदि भजनों पर भक्त जमकर झूमे। भजन संध्या से पहले दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु योगी बिपिन जोशी, डॉ. मथुरा दत्त जोशी, सिकंदर सिंह, पंडित भरत जोशी, पंडित अरविंद नौटियाल, पंडित दीपेंद्र नौटियाल, भगवती जोशी, गीता जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढोल बाजों की धुन पर मां ब्रह्मचारिणी का हुआ विशेष शृंगार
श्री कालिका मंदिर के 66वें ध्वजारोहण महोत्सव के अवसर पर 108 ब्राह्मणों ने मां दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। इसके पहले ढोल बाजों की धुन पर मां ब्रह्मचारिणी का विशेष शृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी चंद्रप्रकाश ममगाईं ने हवन यज्ञ किया। श्री सिंदुरिया हनुमान मंदिर में पुजारी मनोहर प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में रामचरित्र मानस का नवाहन पाठ किया गया। शाम को मां ब्रह्मचारिणी की विशेष आरती की गई। मंदिर समिति के प्रचार मंत्री महेश डोरा ने बताया नौ अप्रैल से तीन दिवसीय शक्तिमान महासम्मेलन शुरू होगा। इसमें विदुर क्षेत्रों से महामंडलेश्वर भाग लेेंगे। इस अवसर पर गगन सेठी, प्रेम आनंद, कुंवर राजेंद्र वर्मा, रामस्वरूप भाटिया, जय किशन कक्कड़, श्याम अरोड़ा, मोहित बंगा, आशीष सूरी, रमन सेठी, प्रद्युम्मन मैनी, शुभम मैनी, अशोक गोस्वामी, नंद कुमार आनंद, देवेंद्र साहनी, एनके दत्ता आदि मौजूद रहे।
प्रतिपदा को हुई सृष्टि की रचना : आचार्य ममगाईं
देहरादून। पर्वतीय ग्रामीण उत्थान समिति की ओर से नव संवत्सर के मौके पर नंदा देवी धाम, नथनपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभा जुयाल एंड पार्टी ने मांगल गीत गाकर वातावरण भक्तिमय कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य शिवप्रसाद ममगाईं ने कहा कि हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होता है। देवी भगवती वसंत और ऋतुओं को यम द्रष्टा नाम से जानी जाती हैं। विदेशी कंपनियों ने हमारे त्योहारों और संस्कृति को मिटाने का काम किया है, लेकिन इस तरह के कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को हम अपनी परंपरा और संस्कृति के प्रति जागरूक कर सकते हैं। इस अवसर पर दीपा मुंडेपी, आरसी भट्ट, भुवनेश मुंडेपी, तारादत्त, प्रभा जुयाल, तृप्ति सेमवाल, कमली भट्ट, नेता उमेश पुंडीर, एनक् चौहान, प्रवीण ममर्गाईं, नीरू भट्ट, वर्षा भट्ट, प्रसन्न लखेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed