{"_id":"5c744ba3bdec22691d36dca5","slug":"21551125411-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी बनाने में नहीं होगा पर्यावरण को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी बनाने में नहीं होगा पर्यावरण को नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी बनाने में नहीं होगा पर्यावरण को नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दून को स्मार्ट सिटी बनाने के दौरान पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। पेड़-पौधों को बचाए रखने पर फोकस किया जाएगा। स्मार्ट सिटी में ग्रीन बिल्डिंग जैसी अवधारणाओं को बढ़ावा दिया जाएगा, जो पर्यावरण के लिए फायदेमंद साबित होगी।
सोमवार को दून विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में स्मार्ट सिटी टॉक्स का आयोजन किया गया। स्मार्ट सिटी के सहायक महाप्रबंधक सूर्या कोटनाला ने प्रोजेक्ट के संबंध में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। छात्रों ने स्मार्ट सिटी में यातायात, सीवर, पानी, बिजली जैसी सुविधाओं के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर सवाल पूछे। विवि के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर नौटियाल ने कहा स्मार्ट सिटी में लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास होने चाहिए।
कार्यक्रम में दस छात्र-छात्राओं अभिषेक, नीरज सिंह रावत, प्रियांशी रस्तोगी, शिवम नैथानी, प्रशांत नेगी, उर्वर्शी त्यागी, बिन्नी गोदियाल, शोभित, सहदेव, सुमेंद्र भंडारी को स्मार्ट सिटी ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया। उन्हें प्रमाणपत्र भी सौंपे गए। कार्यक्रम में आशुतोष श्रीवास्तव, बीसी बिनवाल, जयंत अग्रवाल, निखिल सहदेव, राकेश कुमार, डॉ. प्राची आदि मौजूद रहे।