फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महेंद्र नगर से यात्रियों को लेकर दून पहुंची बस

महेंद्र नगर से यात्रियों को लेकर दून पहुंची बस

Mon, 10 Dec 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
महेंद्र नगर से यात्रियों को लेकर दून पहुंची बस
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नेपाल-भारत मैत्री बस सेवा के तहत रविवार सुबह महेंद्र नगर से यात्रियों को लेकर बस आईएसबीटी पहुंची। इसके बाद शाम को यात्रियों को लेकर बस वापस नेपाल रवाना हुई। इस बस सेवा से दोनों देशों के बीच सफर और भी आसान हो गया है। वहीं, उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के अगले सप्ताह से नेपाल जाने की संभावना है।
बीते 28 सितंबर को राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में देहरादून से नेपाल के महेंद्र नगर और दिल्ली से महेंद्र नगर तक परिवहन सेवा शुरू करने पर सहमति बनी थी। इसी कड़ी में रविवार सुबह नेपाल के महेंद्र नगर से करीब दो दर्जन यात्रियों को लेकर नेपाल की बस बनबसा, हरिद्वार होते हुए दून स्थित आईएसबीटी पहुंची।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के परमिट पर नेपाल से हस्ताक्षर नहीं होने के चलते अभी शुरू नहीं हो सकी है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया कि उत्तराखंड से नेपाल के लिए बस यात्रा शुरू करने की अनुमति केंद्र सरकार से मिल गई है। केंद्र सरकार के जरिये परमिट पर काउंटर साइन के लिए नेपाल भेजा गया है। इसमें सात दिन लगने की संभावना है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने नेपाल के महेंद्र नगर से बस आईएसबीटी पहुंचने पर खुशी जताई है। उत्तराखंड से भी बस चलने से दोनों देशों के यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed