{"_id":"5bba6b1b867a55681c0551d3","slug":"21538943771-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड महासंघ करेगा दलितों के विकास के लिए काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड महासंघ करेगा दलितों के विकास के लिए काम
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। प्रदेश की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए उत्तराखंड महासंघ का गठन किया गया है। नव गठित महासंघ के अध्यक्ष जगराम सिंह का कहना है कि संघ प्रदेश के दलितों, पिछड़ों के विकास और उनके हितों के लिए संघर्ष करेगा।
रविवार को परेड ग्राउंड स्थित प्रेस क्लब में जगराम सिंह ने मीडिया से कहा कि प्रदेश की अब तक की सरकारों की ओर से दलितों के आरक्षण का पूरा नहीं किया है। इसके चलते महासंघ का गठन करना पड़ा। उन्होंने सरकार से जाति व स्थायी निवास प्रमाणपत्र के बाबत राज्य गठन की तिथि को कट ऑफ डेट मानने की मांग की है। इसके अलावा नौकरी के दौरन सफाईकर्मी की मृत्यु पर आश्रितों को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।