फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राजमिस्त्री ने किया मासूम का कत्ल

राजमिस्त्री ने किया मासूम का कत्ल

Fri, 05 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
राजमिस्त्री ने किया मासूम का कत्ल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

राजमिस्त्री ने पेशे से दिहाड़ी मजदूर महिला के सात साल के मासूम बेटे की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। 24 घंटे में सिडकुल पुलिस ने मासूम के कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आन्नेकी नदी पुल के नीचे दफनाए गए मासूम के शव को बरामद कर लिया। हत्याकांड में प्रयुक्त हथौड़ा भी आरोपी राजमिस्त्री की निशानदेही पर बरामद हो गया। पुलिस के अनुसार, मासूम की मां पहले राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करती थी और कुछ दिन से उससे बात नहीं कर रही थी। इसी बात से झल्लाकर आरोपी ने मासूम का कत्ल कर दिया। वारदात बुधवार को सिडकुल क्षेत्र के गांव हेतमपुर की है।

मूलरूप से गांव सनोवा थाना पसनगा लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश की रहने वाली विधवा महिला ममता अपने पांच बच्चों के साथ नवोदय नगर में किराये पर रहती है। ममता का सात साल का बेटा तमिन बुधवार शाम साढ़े पांच बजे लापता हो गया था। महिला ने जब बड़े बेटे नवीन (9) से पूछा तो उसने बताया कि बुधवार शाम जब वह तमिन के साथ घर लौट रहा था तो उन्हें शमशेर अंकल मिले थे। उन्होंने उसे चीज खरीदने के लिए पैसे दिए थे। वह चीज खरीदने दुकान चला गया और तमिन उन्हीं के पास ही रुक गया था। चीज लेने के बाद वह घर लौट आया था। महिला ने आसपास के लोगों के साथ बेटे की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर रात ही बेटे के गायब होने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी और शमशेर पर बेटे को गायब कर देने का आरोप लगाया था। सीओ सदर प्रकाश देवली ने बताया कि बृहस्पतिवार को जब राजमिस्त्री शमशेर पुत्र यासीन निवासी गांव गढमीरपुर रानीपुर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने कबूला कि तमिन से उसकी मां के बारे में बातचीत की थी। तमिन ने बताया था कि उसकी मम्मी एक अंकल के साथ गई है। इस बात से झल्लाकर उसने निर्माणाधीन मकान में तमिन को ले जाकर हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। शव को प्लास्टिक के कट्टे में रखकर आन्नेकी नदी के पुल के नीचे ले जाकर दफना दिया। सीओ ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर मासूम का शव बरामद कर लिया गया है। मासूम की मां आरोपी के साथ मजदूरी करती थी, लेकिन कुछ दिन से ममता उससे बातचीत नहीं कर रही थी। किसी दूसरे व्यक्ति से बात करने की बात सामने आने पर झल्लाकर उसने उसके तमिन की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed