फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राजधानी मेें ‘टाइगर’ का हमला, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

राजधानी मेें ‘टाइगर’ का हमला, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Fri, 17 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
राजधानी मेें ‘टाइगर’ का हमला, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
राजधानी मेें डेंगू का मरीज मिला, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
डेंगू के लक्षण पाए जाने पर एक युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिमालयन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। युवक को विशेषज्ञों की देखरेख में वेंटिलेटर पर रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक डेंगू से पीड़ित युवक दून के खुड़बुड़ा मोहल्ले का रहने वाला है, उसे 12 अगस्त को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे हिमालयन अस्पताल ले जाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को अस्पताल पहुंचकर मरीज के बारे में जानकारी ली है। सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता का कहना है कि मरीज के रक्त का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। दूसरी ओर राजधानी में डेंगू के दस्तक से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप की स्थिति है। सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता ने बृहस्पतिवार को आननफानन जिला संक्रामक रोग अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों की आपात बैठक कर तत्काल एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

खुड़बुड़ा में तत्काल कराया गया एंटी लार्वा स्प्रे
इलाके में डेंगू का पहला मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। सीएमओ डॉॅ. एसके गुप्ता के निर्देश पर खुड़बुड़ा मोहल्ले में एंटी लार्वा स्प्रे कराया गया है। साथ ही लोगों का दवाइयां देने के साथ ही डेंगू से बचाव की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई इलाकों में नहीं हो रहा छिड़काव
एक तरफ जानलेवा डेंगू ने दस्तक दे दी है, वहीं स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम प्रशासन की ओर से शहर के कई इलाकों में एंटी लार्वा स्प्रे का छिड़काव नहीं हो रहा है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि एंटी लार्वा स्प्रे का छिड़काव कराया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू बीमारी के बाबत कोई जागरूकता अभियान भी नहीं चलाया जा रहा है।

डेंगू, मलेरिया से कैसे करें बचाव
-जहां भी पानी जमा हो, उसमें मिट्टी का तेल, डीजल या जला मोबिल डाल दें।
-घर के आसपास पानी जमा हो तो उसमें नीम की पत्ती डाल दें।
-घर में पोछा लगाने के लिए फिनायल का इस्तेमाल करें।
- शाम होने के बाद पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। हाथ पैर कतई खुला न छोड़ें। बच्चों का खास ध्यान दें।
-कूलर तत्काल हटाने के साथ ही पानी निकाल दें।
-छत पर जमा कूड़ा करकट तत्काल हटा दें।
-संभव हो तो मच्छरदानी लगाकर सोएं।
-शाम के वक्त घर के लान में चहलकदमी न करें।

कपूर, नारियल तेल मिलाकर शरीर पर लगाएं
मच्छरों से बचने के लिए क्वायल, अगरबत्ती का इस्तेमाल करने के बाद भी राहत न मिले या फिर इनके प्रयोग से उलझन हो रही हो तो नारियल तेल में कपूर मिलाकर थोड़ा थोड़ा हाथ, पैर, गरदन में लगाएं। कपूर की गंध से मच्छर दूर रहते हैं और त्वचा को भी इसका लाभ मिलता है।

---
डेंगू, मलेरिया न फैलने पाए इसके लिए विभाग की ओर से एहतियाती कदम उठाए गए हैं। शहर से लेकर गांव तक जहां पानी जमा है वहां एंटी लार्वा स्प्रे कराया जा रहा है। इसके लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सभी सीएचसपी, पीएचसी में क्लोरोफिन, प्राइमाफिन की उपलब्धता के अलावा डीडीटी-50 का छिड़काव कराया जा रहा है। सभी मलेरिया क्लीनिक पर स्लाइड उपलब्ध करा दी गई हैं। ताकि मलेरिया और डेंगू की जांच की जा सके।
-डॉ. एसके गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed