फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गुलदारों के हमलों को रोकने को लगेगी सोलर फे सिंग, हाईमास्ट लाइटें

गुलदारों के हमलों को रोकने को लगेगी सोलर फे सिंग, हाईमास्ट लाइटें

Tue, 17 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
गुलदारों के हमलों को रोकने को लगेगी सोलर फे सिंग, हाईमास्ट लाइटें
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व के आदमखोर गुलदारों से बचाव के बाबत सोमवार को विधान सभाध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की मौजूदगी में पार्क अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ बैठक हुई। बैठक के दौरान गुलदार प्रभावित राजाजी पार्क क्षेत्र में सोलर फेंसिंग करने और हाई मास्क लाइटें लगाने पर सहमति बनी। इसके अलावा पार्क प्रशासन ने पार्क से सटे इलाकों की झाड़ियां साफ कराने की बात कही है। वहीं राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक सनातन सोनकर ने ग्रामीणों सहयोग की अपील की है।

बता दें, बीते दो साल में राजाजी टाइगर रिजर्व के गुलदा रायवाला व आसपास के गांवों के दो दर्जन से अधिक लोगों की जान ले चुके हैं। पार्क प्रशासन ने बीते दिनों एक आदमखोर मादा गुलदार मारा था, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। इसी समस्या के बाबत विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की मौजूदगी में सोमवार को टाइगर रिजर्व के अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ बैठक हुई। इस दौरान ग्रामीणों नेे राजाजी पार्क से सटे गांवों के आसपास की झाड़ियां साफ करने सोलर फेंसिंग और हाईमास्ट लगाने की मांग रखी। इस पर पार्क निदेशक सनातन सोनकर ने हर संभव कदम उठाने, दिन-रात गश्त बढ़ाने की बात कही और सोलर फेंसिंग का काम जारी होने की जानकारी दी। इसके अलावा ग्रामीणों से एहतियात बरतने और सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed