{"_id":"5b47bc454f1c1b9d288b6196","slug":"21531427909-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी में बंजर भूमि पर होगी भांग की खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी में बंजर भूमि पर होगी भांग की खेती
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
33 साल बाद उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक हजार एकड़ में भांग की खेती के लिए सरकार ने भारतीय औद्योगिक भांग एसोसिएशन (आईआईएचए) को स्वीकृति दी है। इसके तहत पौड़ी जिले की बंजर भूमि पर भांग की खेती की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पायलट प्रोजेक्ट पर सरकार और आईआईएचए साथ मिलकर काम करेगा। इससे रोजगार के अवसर पर पैदा होने के साथ ही किसानों की आय दोगुनी करने में भी मदद मिलेगी। आईआईएचए के अध्यक्ष रोहित शर्मा ने भी राज्य में भांग की शुरू होने पर कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिलने व रोजगार के अवसर बढ़ने की बात कही है। वहीं आईआईएचए के निदेशक चंद्र प्रकाश शाह के अनुसार राज्य में भांग के उत्पादन से फाइबर इंडस्ट्री को भी फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार डॉ. केएस पंवार ने सरकार और आईआईएचए के बीच भांग की खेती के बाबत बनी सहमति की पुष्टि की है।