फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लेके पूजा की थाली, तेरे द्वार आई शेरों वाली...भजनों से गूंजा मंदिर व

लेके पूजा की थाली, तेरे द्वार आई शेरों वाली...भजनों से गूंजा मंदिर व

Tue, 10 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
लेके पूजा की थाली, तेरे द्वार आई शेरों वाली...भजनों से गूंजा मंदिर व
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मां वैष्णव दुर्गा मंदिर में चल रहे 30वें वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन महिला संकीर्तन मंडली ने भजन कीर्तन कर माता का गुणगान किया। इसके बाद माता की भव्य आरती और जयकारों से मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो गया। आरती के बाद भक्तों को माता का प्रसाद वितरित किया गया।

धामावाला स्थित मां वैष्णव दुर्गा मंदिर के वार्षिकोत्सव में सोमवार को महिला संकीर्तन मंडली ने भजन-कीर्तन से श्रद्धालुओं को खूब झूमाया। मंडली के सदस्यों ने लेके पूजा की थाली, तेरे द्वार आई शेरों वाली, हाथ जोड़ खड़ी माता हूं, आजा मां तुझे दिल ने पुकारा, दिल ने पुकारा तू है मेरा सहारा, वो है कितनी दिन दयाल आदि भजनों की प्रस्तुति दी। मंदिर के प्रधान मुकेश डोडी ने बताया कि सर्वदास महाराज ने 30 वर्ष पहले मंदिर की नींव रखी थी। तबसे हर साल मंदिर का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मां वैष्णव देवी की बहुत मान्यता है। मंदिर में आने के बाद भक्त खाली हाथ नहीं लौटते। मौके पर पारस आनंद, केवल नैन अरोड़ा, संदीप मल्होत्रा, ममता, ज्योति बलूनी, अंजू, मोनू, नरेश, सोनू, किशन गुलाटी, जितेंद्र खरबंदा और अश्वनी आनंद समेत शहर के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed