फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सरकारी अस्पतालों में निजी कंपनियों के विशेषज्ञ डॉक्टर्स पैरा मेडिकल देंगे सेवाएं

सरकारी अस्पतालों में निजी कंपनियों के विशेषज्ञ डॉक्टर्स पैरा मेडिकल देंगे सेवाएं

Sat, 07 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में निजी कंपनियों के विशेषज्ञ डॉक्टर्स पैरा मेडिकल देंगे सेवाएं
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, निश्चेतक जैसे विशेषज्ञ डॉक्टरोें व पैरा मेडिकल स्टॉफ की कमी को दूर करने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग ने निजी कंपनियों व फर्मों की मदद लेने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अब राज्य के जिला अस्पतालों, सीएचसी व पीएचसी में जरूरत के मुताबिक विशेषज्ञ डॉक्टराें की सेवाएं भी ली जाएंगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने टेंडर जारी किया है।
स्वास्थ्य विभाग में 45 स्त्री रोग विशेषज्ञों, 39 बाल रोग विशेषज्ञों, 42 रेडियोलाजिस्ट के अलावा अलग-अलग विधाओं के 185 विशेषज्ञ डॉक्टरोें की कमी है। इसके अलावा अस्पतालों में 159 महिला हेल्थ असिस्टेंट, 228 पुरुष हेल्थ असिस्टेंट, 235 तकनीकी सहायकों, 427 स्टाफ नर्स की कमी है। सीएचसी-पीएची में डॉक्टरों की कमी का सवाल है तो 52 डॉक्टरों की तत्काल जरूरत है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए विभाग ने कई बार भर्ती प्रक्रिया शुरू की, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सरकारी सेवाओं के लिए कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। एक दिन पूर्व पार्लियामेंट बोर्ड कमेटी मुख्य सचिव समेत तमाम आला अफसरों के साथ बैठक मेें डॉक्टरों की कमी पर चिंता जताई थी। ऐसे में अब डॉक्टरों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों व पैरा मेडिकल की कमी को दूर करने के लिए निजी कंपनियों व फर्मों की मदद लेने की योजना तैयार की है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेंडर भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

---
विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए निजी कंपनियोें व फर्मों की मदद लेने की योजना बनाई गई है। निजी कंपनियों व फर्मोें से जुड़े विशेषज्ञ डॉक्टरों व पैरा मेडिकल्स की सेवाएं लेने के बाद कंपनियोें को एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। नए डॉक्टरों की नियुक्ति होने तक इन विशेषज्ञों की सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अंजली नौटियाल, निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed