{"_id":"5b3153984f1c1bf66e8ba14f","slug":"21529959320-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेश बाबू ने एफआरआई में किया प्यार.......तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेश बाबू ने एफआरआई में किया प्यार.......तकरार
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मशहूर अभिनेता महेश बाबू सोमवार को एफआरआई के कैफेटेरिया में प्यार का इजहार और युवाओं से तकरार करते नजर आए। मौका था एफआरआई में दक्षिण भारतीय फिल्म की शूटिंग का। इस मौके पर युवाओं के क मेंट्स पर महेश बाबू काफी खफा दिखाई दिए और लव सीन के कुछ दृश्य फिल्माए गए। बताया गया कि दो दिन बाद एफआरआई के ऑउटडोर में गीतों के दृश्य फिल्माएं जाएंगे।
एफआरआई में शूट की जा रही साउथ फिल्म के चौथे दिन सोमवार को महेश बाबू के प्यार की केमिस्ट्री के दृश्य फिल्माए गए। कैफेटेरिया में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक कर रहे महेश बाबू ने अचानक फिल्म की लीड अभिनेत्री पूजा हेगडे़ को एक झलक देखा तो, दोस्तों को छोड़ पूजा के पास चले गए। इसके बाद अपने प्यार को जुबां तक लाने में काफी समय लगाया। इसके अलावा दोनों के बीच कई लव सीन फिल्माए गए। दोपहर बाद महेश बाबू 20 मिनट तक कुर्सी में बैठकर कुछ सोचते नजर आए। यह दृश्य दर्शकों के बीच काफी देर चर्चा और कौतूहल भरा रहा। हालांकि कुछ लोग इसे फिल्म का हिस्सा ही बता रहे थे। शूटिंग टीम के सूत्रों के अनुसार अगले दो दिन बाद एफआरआई के ऑउटडोर में शूटिंग होगी। जिसमें फिल्म के कुछ प्यार भरे गीत फिल्माए जाएंगे। इसके चलते बृहस्पतिवार को एफआरआई परिसर के कुछ स्थानों लोगोें के आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा।